✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सीनियर सिटीजन पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, 5 साल में मिलेगा 14 लाख का रिटर्न

ABP Live   |  14 Mar 2022 05:53 PM (IST)
सीनियर सिटीजन पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, 5 साल में मिलेगा 14 लाख का रिटर्न

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

1

रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों की सही प्लानिंग करना बहुत जरूरी होता है. ज्यादातर सीनियर सिटीजन यह चाहते हैं कि वह किसी ऐसी जगह पैसे निवेश करें जिससे उन्हें बिना जोखिम के ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलें. इसके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बहुत लाभकारी है.

2

पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने से सीनियर सिटीजन भविष्य भी सुरक्षित रहता है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा रिटर्न भी मिलता है. आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के बारे में बताने वाले है जिसे खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए ही शुरू किया गया है.

3

इस स्कीम में निवेश करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह 7.4 प्रतिशत के ब्याज दर से सालाना रिटर्न देता है. इस स्कीम में निवेश करके केवल पांच सालों में आप 14 लाख का फंड जमा कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस स्कीम के फायदों के बारे में.

4

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए निवेशक की कम से कम 60 साल उम्र होना जरूरी है. इस स्कीम में आप 1000 रुपये की छोटी राशि से से लेकर 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं.

5

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम को सिंगल अकाउंट या अपने पति या पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट के रूप में खोला जा सकता है. इसके अलावा निवेशक और किसी को इस अकाउंट में शामिल नहीं किया जा सकता हैं.इस स्कीम में आप पांच साल के लिए अपने पैसे निवेश कर सकते हैं.

6

जिन लोगों ने वीआरएस (Voluntary Retirement Scheme) लिया है वह भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स छूट मिलता है. यह छूट आपको इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत मिलता है.

7

इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप पांच साल से पहले भी अपने अकाउंट को बंद कर सकते हैं. अगर निवेश के एक साल के भीतर आप अकाउंट को बंद कर देते हैं तो आपको किसी तरह का ब्याज नहीं मिलेगा.वहीं 2 साल के अंदर अकाउंट बंद करने पर 1.5 प्रतिशत राशि को काट लिया जाएगा. वहीं 2 से 5 साल के बीच में अकाउंट बंद करने पर आपकी कुल जमा राशि में से 1 प्रतिशत काट लिया जाएगा.

8

इस स्कीम में 5 साल के भीतर आप 14 लाख का फंड जमा करना चाहते हैं तो आपको एक साथ 10 रुपये निवेश करने होंगे. 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर 14,28,964 रुपये मिलेंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • सीनियर सिटीजन पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में करें निवेश, 5 साल में मिलेगा 14 लाख का रिटर्न
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.