एक्सप्लोरर
Tour Package: कच्छ के रण की करनी है सैर? IRCTC के टूर पैकेज में करें बुकिंग! फ्लाइट टिकट के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
Rann Utsav Tour: यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का है. इस पैकेज में अहमदाबाद और कच्छ के अलावा धोर्दो जाएंगे. इस पूरे टूर पैकेज के लिए आपको कम से कम 39,950 रुपये खर्च करने होंगे.
आईआरसीटीसी कच्छ टूर
1/6

IRCTC Rann Utsav Tour: गुजरात का कच्छ अपनी खूबसूरत सफेद रण के लिए भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बेहद फेमस है. हर साल यहां लाखों सैलानी कच्छ का सफेद रण देखने आते हैं. हर साल गुजरात टूरिज्म सफेद रण में रण उत्सव का आयोजन करता है.
2/6

अगर नवंबर के महीने में आप भी खूबसूरत सफेद रण का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शानदार टूर पैकेज Rann Utsav (Rann of Kutch) में बुकिंग करा सकते हैं.
3/6

यह एक फ्लाइट टूर हैं जिसमें आप कोलकाता से फ्लाइट से सबसे पहले अहमदाबाद आएंगे. इसके बाद आप अहमदाबाद से कच्छ के रण में जाएंगे. आपको कच्छ में पूरे दो दिन तक रूकने का मौका मिलेगा.
4/6

यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का है. इस पैकेज में अहमदाबाद और कच्छ के अलावा धोर्दो जाएंगे. वहां आपको टेस्ट में रूकने का मौका मिलेगा.
5/6

इस पैकेज में आपको रात में रूकने के लिए होटल और धोर्दो में टेस्ट में रुकने की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी.
6/6

इस पूरे टूर पैकेज के लिए आपको कम से कम 39,950 रुपये खर्च करने होंगे. यह शुल्क तीन लोगों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से देना होगा. वहीं दो लोगों को 42,900 रुपये का खर्च करना होगा. वहीं एक व्यक्ति को अकेले 61,500 रुपये का खर्च करना होगा.
Published at : 18 Sep 2022 09:36 PM (IST)
और देखें























