IRCTC Tour: भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए करें अयोध्या-काशी की सैर, जानें टूर डिटेल्स
IRCTC Ayodhya Kashi Tour: भारतीय रेलवे भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए अयोध्या, काशी, पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी और प्रयागराज के लिए टूरिस्ट ट्रेन लेकर आया है. इस पैकेज का नाम है Ayodhya - Kashi: Punya Kshetra Yatra टूर.
यह एक ट्रेन पैकेज है, जो पूरे 10 दिन और 9 रात का है. इसमें आपको देश की कई प्रसिद्ध धार्मिक जगह जैसे पुरी, कोणार्क, गया, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज की सैर का मौका मिल रहा है.
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में आपको बोर्डिंग और डीबोर्डिंग की सुविधा सिकंदराबाद, काजीपेट, खम्मम, विजयवाड़ा, राजमुंदरी, समालकोट और विजयनगर से मिलेगी.
यह पूरा पैकेज कुल 10 दिन और 9 रात का है. इसमें आपको स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी में सफर करने का मौका मिल रहा है.
इस पैकेज में क्लास के हिसाब से एसी और नॉन एसी रूम में ठहरने की सुविधा मिल रही है. सभी यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सुविधा मिल रही है.
पैकेज में इकोनॉमी क्लास के लिए 16,525 रुपये, स्टैंडर्ड क्लास के लिए 25,980 रुपये और कंफर्ट क्लास के लिए 33,955 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा.