एक्सप्लोरर
Nepal Tour: नेपाल की करनी है सैर तो इस टूर में तुरंत कराएं बुकिंग, केवल लगेगा इतना खर्च
IRCTC Nepal Tour: नेपाल की सैर के लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. हम आपको इस टूर पर लगने वाले खर्च और डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.
नेपाल की सैर के लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. हम आपको इस टूर पर लगने वाले खर्च और डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.
1/6

IRCTC Nepal Tour: भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में फेमस है. अगर आप भी नेपाल की सैर करने का प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है.
2/6

इस पैकेज का नाम है Temple Trails of Nepal. इस टूर की शुरुआत पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से होगी. इस पैकेज में आपको हर शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से नेपाल जाने का मौका मिलेगा.
3/6

इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की फैसिलिटी मिलेगी. इसके साथ ही कहीं जाने और आने के लिए एसी डीलक्स बस की सुविधा भी मिल रही है.
4/6

आपको पूरे टूर में काठमांडू और पोखरा में 3 स्टार होटल में ठहरने का मौका मिल रहा है. इस पैकेज में आपको पशुपतिनाथ मंदिर और मनोकामना मंदिर के दर्शन का मौका मिल रहा है.
5/6

आपको पूरे टूर में हिंदी और अंग्रेजी बोलने वाला गाइड भी मिलेगा. इस पैकेज में TCS और जीएसटी भी शामिल है.
6/6

नेपाल टूर पैकेज के लिए आपको ऑक्यूपेंसी के हिसाब से शुल्क देना होगा. सिंगल ऑक्यूपेंसी में आपको प्रति व्यक्ति 48,050 रुपये, दो लोगों में 39,600 रुपये और तीन लोगों में आपको प्रति व्यक्ति 37,000 रुपये के हिसाब से खर्च करने होंगे.
Published at : 18 Aug 2024 05:03 PM (IST)
और देखें























