IRCTC Tour: जनवरी में परिवार के साथ राजस्थान घूमने का बनाएं प्लान, जयपुर-जोधपुर की सैर के लिए करना होगा कम खर्च

आईआरसीटीसी राजस्थान टूर
IRCTC Rajasthan Tour: अगर आप राजा महाराजा के जीवन से जुड़े किस्से कहानियों और किलों की सैर करना पसंद करते हैं तो आईआरसीटीसी राजस्थान के लिए स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है.
इस शानदार पैकेज में आपको जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर की सैर का मौका मिल रहा है. इस पैकेज का नाम है Rajasthan-Desert Circuit ex Indore. इसकी शुरुआत 21 जनवरी, 2023 को होगी.
यह पैकेज 7 दिन और 6 रात का है. यह एक फ्लाइट पैकेज है जिसमें आपको इंदौर से जयपुर आने और जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी.
इस पैकेज में आपको जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर सभी जगह पर एसी डीलक्स होटल में ठहरने की सुविधा मिल रही है.
इस पैकेज में आपको मील में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. लंच का इंतजाम यात्रियों को खुद करना होगा. इसके साथ ही सभी यात्रियों को राजस्थान में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए एसी बस की सुविधा भी मिल रही है.
राजस्थान पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी के तहत बुकिंग पर पर प्रति व्यक्ति 44,400 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं दो लोगों को डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 33,800 रुपये और तीन लोगों को ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 32,000 रुपये का शुल्क देना होगा.