Tour Package: कश्मीर की खूबसूरती का उठाने चाहते हैं लुत्फ तो IRCTC के इस टूर प्लान में करें बुकिंग! जानें पैकेज के डिटेल्स
IRCTC Kashmir Tour: अगर आप भी साल 2023 में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. आप बेहद कम पैसों में इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन एक्सप्लोर कर सकते हैं.
रेलवे या यह टूर पैकेज एक एयर टूर है जो बिहार की राजधानी पटना से शुरू होगा. यह टूर पैकेज पूरे 6 दिन और 5 रात का होगा.
यह पैकेज मार्च के महीने में शुरू होगा. इस पैकेज में आपको कश्मीर के कई फैमस प्लेस जैसे श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा.
इस पैकेज में आपको मील में ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी. इसके साथ आप फ्लाइट से पटना से पहले श्रीनगर पहुंचेंगे और इसके बाद आगे की आपकी यात्रा शुरू होगी.
आपको राज में रूकने के लिए होटल की सुविधा भी मिलेगी. वहीं कश्मीर में आपको टूरिस्ट व्हीकल का भी सहारा मिलेगा.
अगर आप इस पैकेज की ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=EPA011 पर विजिट करें. इस टूर पर अकेले जाने पर आपको प्रति व्यक्ति 46,950 रुपये, दो लोगों को 38,290 रुपये देना पड़ेगा. वहीं तीन लोगों को 37,460 रुपये का शुल्क देना होगा.