Kashmir Tour: केवल इतने रुपये खर्च कर कश्मीर की करें सैर, फ्लाइट-होटल के साथ मिल रहीं यह सुविधाएं

कश्मीर की वादियों का लुफ्त उठा सकते हैं. यहां आपको होटल से लेकर खान, रहने और अन्य सुविधाओं का फायदा मिल रहा हेै.
IRCTC Kashmir Tour: कश्मीर के इस टूर पैकेज की शुरुआत महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से होगी. इस पैकेज में आपको मुंबई से श्रीनगर जाने और आने दोनों के लिए फ्लाइट मिलेगी.
इस पैकेज में आपको पहलगाम, श्रीनगर, गुलमर्ग और दूधपथरी की सैर का मौका मिल रहा है.
यह पूरा पैकेज 6 दिन और 7 रात का है. इस पैकेज का लाभ आप 1 अप्रैल से लेकर 25 मई के बीच उठा सकते हैं.
इस पैकेज में सैलानियों को 3 स्टार होटल में ठहरने का भी मौका मिल रहा है. पैकेज में 5 ब्रेकफास्ट, 6 लंच और 7 डिनर की सुविधा मिल रही है.
पूरे टूर में आपको लोकल टूर गाइड की सुविधा भी मिलेगी. सभी जगह यात्रा के लिए आपको नॉन एसी बस की सुविधा भी मिल रही है.
कश्मीर पैकेज में आपको सिंगल ऑक्यूपेंसी में 61,100 रुपये प्रति व्यक्ति, दो लोगों को 51,900 रुपये और तीन लोगों को 48,500 रुपये हिसाब से शुल्क देना होगा.