Indian Railway: आपने भी करा रखा है रिजर्वेशन तो आपके लिए है अच्छी खबर, रेलवे ने 1000 से ज्यादा ट्रेनों में शुरू की ये सुविधा

आईआरसीटीसी
Indian Railways Facilities: ट्रेन से सफर करने का आपका भी प्लान है या आपने बुकिंग करा रखी है तो आपके लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने 1018 ट्रेनों में एक खास सुविधा देने का ऐलान किया है.
कोरोना काल में रेलवे ने कई सारी सुविधाओं को बंद कर दिय था, लेकिन अब फिर से पुरानी सुविधाएं देने का फैसला किया है. मार्च 2022 से रेलवे ने बेडरोल की सुविधा फिर से शुरू कर दी है.
आपको बता दें IRCTC ने बताया है कि रेलवे की ओर से 1018 ट्रेनों में फिर से बेड रोल देने की सुविधा का ऐलान किया है. एसी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कंबल, चादर, तकिया और छोटे तौलिए की सुविधा दी जाती है. अब इस सुविधा को फिर से शुरू किया जा रहा है.
अगर आपने भी रिजर्वेशन करा रखा है तो चेक कर लें कि आपकी ट्रेन में कंबर-चादर मिलेगा या नहीं... आप इन ट्रेनों की लिस्ट IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
इंडियन रेलवे ने लंबी दूरी वाली ट्रेनों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी है. आईआरसीटीसी की ओर से लिस्ट जारी कर इस बारे में बताया गया है.
आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है. इसके लिए आपको आईआरसीटीसी डॉट को डॉट इन (irctc.co.in) पर लॉग इन कर कंटेंट पर क्लिक करना होगा. यहां पर आपको पूरी लिस्ट मिल जाएगी.