✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Home Loan Tips: सपनों का घर खरीदने के लिए लेना है होम लोन! इन ट्रिक्स को अपनाएं, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी

ABP Live   |  12 Sep 2022 06:47 AM (IST)
1

Tips to Get Home Loan: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो. इस सपने को पूरा करने के लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं. अक्सर लोग अपने घर खरीदने के लिए लोन का सहारा लेते हैं. होम लोन आप नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां या बैंक से प्राप्त कर सकते हैं.

2

अक्सर एक्सपर्ट्स लोगों को लोन लेते वक्त कुछ आसान ट्रिक्स फॉलो करने को कहते हैं. इससे आपको लोन अप्रूवल में और बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं. आइए हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताते हैं जिसे अपनाकर आप अपने सही होम लोन चुन सकते हैं.

3

आरबीआई द्वारा लगातार रेपो रेट में इजाफे का सीधा असर होम लोन की ब्याज दरों पर पड़ा है. ऐसे में सही बैंक ऑफर का चुनाव करना बहुत जरूरी है. सबसे पहले अपने होम लोन की राशि और अवधि को चुनें और इसके बाद उसी के अनुसार बैंक या NBFC का चुनाव करें. इससे बाद में आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.

4

लोन के लिए आवेदन करते वक्त अपनी सिबिल स्कोर का जरूर ध्यान रखें. अक्सर बैंक 750 से अधिक के सिबिल स्कोर वाले व्यक्ति को आसानी से से लोन ऑफर कर देते हैं. अपने पुराने क्रेडिट कार्ड बिल और कर्जों को समय पर निपटाएं. इससे आपको बाद में लोन लेने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

5

अगर आपको बड़ी राशि के लिए लोन लेना है और आपकी एलिजिबिलिटी नहीं हैं तो आप ज्वाइंट होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इससे दो होम लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती हैं.

6

अगर आप चाहें तो लोन के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को गारंटर भी बना सकते हैं जिसकी सैलरी अच्छी हो और उसका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो. इससे लोन लेने में आपको आसानी रहती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • Home Loan Tips: सपनों का घर खरीदने के लिए लेना है होम लोन! इन ट्रिक्स को अपनाएं, बाद में नहीं होगी कोई परेशानी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.