Gold Reserves: इन पांच देशों के पास है दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार, जानें भारत के पास कितना है गोल्ड रिजर्व

सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व वाले देश
Highest Gold Reserves Countries: फोर्ब्स ने दुनिया के ऐसे देशों की लिस्ट तैयार की है जिनके पास सबसे बड़ा सोने का सबसे ज्यादा भंडार है. हम आपको टॉप-5 देशों के नाम के बारे में जानकारी दे रहे हैं.
विश्व में सोने का सबसे बड़ा भंडार अमेरिका के पास है. फोर्ब्स के मुताबिक अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है.
लिस्ट में दूसरे स्थान पर जर्मनी का नाम है. इस देश के पास 3,352 टन सोना मौजूद है.
सोने के भंडार के मामले में इटली का स्थान विश्व में तीसरा है. देश के पास कुल 2,451 टन सोने का भंडार है.
इटली के बाद जिस देश के पास सबसे बड़ा सोने का भंडार है वो फ्रांस है. इस देश के पास 2436 टन सोने के भंडार मौजूद है.
गोल्ड रिजर्व के मामले में पांचवें स्थान पर जिस देश का नाम है वो रूस है. फोर्ब्स के मुताबिक रूस के पास 2,329 टन सोना मौजूद है.
भारत का स्थान दुनिया के सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व रखने वाले देशों की लिस्ट में 9वां है. भारत के पास 797 टन सोने का भंडार है.