Health Insurance Tips: हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय रखें इन बातों का ध्यान, क्लेम लेते वक्त नहीं होगी परेशानी!

हेल्थ इंश्योरेंस टिप्स
Health Insurance: पिछले कुछ सालों में हेल्थ इंश्योरेंस की मांग भारत में तेजी से बढ़ी है क्योंकि देश में मेडिकल खर्च में तेजी से इजाफा हुआ है. अगर आप भी भविष्य में बीमारी संबंधित खर्च की टेंशन से मुक्ति पाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आज ही हेल्थ इंश्योरेंस खरीदें.
अगर आप भी स्वास्थ्य बीमा खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. इससे बाद में आपको हेल्थ क्लेम लेने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा.
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते वक्त सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बीमित राशि कितनी है. ध्यान रखें आप अपनी जरूरत के हिसाब से बीमित राशि का चयन करें, जिससे आपकी भविष्य की जरूरतें पूरी हो सकें.
हेल्थ इंश्योरेंस खरीदते वक्त वेटिंग पीरियड का चेक करना बहुत जरूरी है. कोशिश करें कम वेटिंग पीरियड वाले हेल्थ इंश्योरेंस को खरीदें.
स्वास्थ्य बीमा खरीदते वक्त आप अस्पताल के नेटवर्क को चेक करना बेहद जरूरी है. जिस कंपनी का नेटवर्क जितना ज्यादा होगा, वह हेल्थ इंश्योरेंस उतना अच्छा है. अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में आपको कैशलेस क्लेम की सुविधा मिलती है.
हेल्थ इंश्योरेंस लेते वक्त इंश्योरेंस क्लेम रेशियो को चेक करना बहुत जरूरी है. क्लेम रेशियो से यह पता चलता है कि कंपनी क्लेम का निपटारा करने में कितनी अच्छी है.