Aadhaar Update: फ्री में आधार अपडेट करने की लास्ट डेट है करीब, बचे हैं केवल इतने दिन

फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन खत्म होने वाली है. ऐसे में UIDAI की इस फैसिलिटी का लाभ उठाना चाहते हैं तो जलद् इस काम को पूरा कर लें.
Free Aadhaar Update Deadline: अगर आप फ्री में आधार अपडेट कराने के बारे में सोच रहे हैं तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें क्योंकि इसकी डेडलाइन समाप्त होने वाली है.
UIDAI ने नागरिकों को 14 मार्च, 2024 तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की सुविधा प्रदान की है. इसके बाद आपको किसी भी जानकारी को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए शुल्क देना होगा.
UIDAI ने आधार से जुड़े फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाने के लिए 10 साल या उससे पुराने आधार को अपडेट करने की सलाह दी है.
14 मार्च तक नागरिक ऑनलाइन अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, जेंडर, एड्रेस, पिन कोड, आदि कुछ भी फ्री में ऑनलाइन अपडेट करा सकते हैं.
वहीं अगर आप आधार सेंटर पर जाकर डिटेल्स अपडेट करते हैं तो इसके लिए आपको लागू शुल्क देना होगा. मुफ्त में आधार अपडेट करने की सुविधा केवल ऑनलाइन अपडेट पर ही मिल रही है.
फ्री में आधार अपडेट करने के लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा.