✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Binance: बाइनेंस को लगा दूसरा तगड़ा झटका, को-फाउंडर को जेल के बाद हुआ ये एक्शन

एबीपी बिजनेस डेस्क   |  10 May 2024 11:46 AM (IST)
Binance: बाइनेंस को लगा दूसरा तगड़ा झटका, को-फाउंडर को जेल के बाद हुआ ये एक्शन

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो-एक्सचेंज कंपनी बाइनेंस को चंद दिनों के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है. यह दूसरा झटका कनाडा ने दिया है, जहां बाइनेंस के ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में 4.38 मिलियन डॉलर का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है.

1

कनाडा की एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ‘फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस एंड रिपोर्ट्स एनालिसिस सेंटर ऑफ कनाडा’ ने गुरुवार को इस कार्रवाइ की जानकारी दी. उसने कहा कि बाइनेंस के ऊपर जुर्माना लगाया गया है.

2

दरअसल बाइनेंस को कई बार कहा गया था कि वह एजेंसी के पास खुद को फॉरेन मनी बिजनेस के रूप में रजिस्टर कराए. बाइनेंस ने कई डेडलाइन के बाद भी निर्देश पर अमल नहीं किया.

3

बाइनेंस कनाडा में पिछले साल अपना परिचालन बंद कर चुकी है. कंपनी के ऊपर आरोप है कि उसने 1 जून 2021 से 19 जुलाई 2023 के बीच 5,902 मामलों में 10 हजार कनाडाई डॉलर से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी अथॉरिटी को नहीं दी.

4

इससे पहले बाइनेंस को अमेरिका में भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करना पड़ चुका है, जिसमें कंपनी 4.32 बिलियन डॉलर की पेनल्टी भरने के लिए तैयार हो चुकी है.

5

अमेरिका में चल रहे मामले में बाइनेंस के को-फाउंडर एवं पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी चांगपेंग झाओ को जेल की सजा भी सुनाई गई है. अमेरिका के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानूनों और प्रतिबंधों के उल्लंघन के चलते उन्हें 4 महीने की जेल की सजा हुई है.

6

बाइनेंस के को-फाउंडर चांगपेंग झाओ अमेरिका में 50 मिलियन डॉलर क्रिमिनल फाइन और यूएस कमॉडिटी फ्यूचर ट्रेडिंग एसोसिएशन को अलग से 50 मिलियन डॉलर का भुगतान कर चुके हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • Binance: बाइनेंस को लगा दूसरा तगड़ा झटका, को-फाउंडर को जेल के बाद हुआ ये एक्शन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.