✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

केंद्र सरकार आपको हर साल देगी पूरे 60,000 रुपये, हर महीने खाते में आएगा पैसा! जानें कैसे?

ABP Live   |  08 Jun 2022 02:49 PM (IST)
1

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार (Central Government scheme) की ओर से कई खास स्कीम चलाई जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें सरकार आपको हर महीने 5000 रुपये देती है. बता दें ये पैसा आपके बुढ़ापे को सिक्योर करेगा. सरकार कई स्कीम के जरिए आपको आर्थिक सहायता देती है.

2

इस सरकारी स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) है. इसमें सरकार की ओर से आपको हर महीने फिक्सड पेंशन दी जाती है. इसमें सरकार नागरिकों को 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की राशि हर महीने देती है.

3

18 से 40 वर्ष की उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक खास तौर पर असंगठित क्षेत्र के कामगार श्रमिक इस योजना में निवेश कर पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण की तरफ से इस योजना का संचालन किया जाता है.

4

इस स्कीम में नागरिकों को हर महीने प्रीमियम की राशि देनी होती है. अगर आवेदक की उम्र 18 साल है तो उसे हर महीने 210 रुपये का प्रीमियम देना होगा. इसके अलावा हर महीने 1000 रुपये पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र में सिर्फ 42 रुपये देने होंगे.

5

अगर किसी कारण से नागरिक की मृत्यु 60 साल की आयु से पहले हो जाती है तो इस अटल पेंशन योजना का पैसा नागरिक की नामांकित नागरिक को दिया जाएगा.

6

अटल पेंशन योजना में अपना अकाउंट खुलवाने के लिए, आपको जिस बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है, वहां जाकर APY रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होगा. इसके साथ ही आधार और मोबाइल नंबर भी देना होगा. इसके बाद में उसी बैंक खाते से आपकी इंस्टॉलमेंट हर महीने अपने आप कट जाएगी.

7

इसमें आप मंथली, तिमाही और छमाही निवेश कर सकते हैं. आपको 42 साल की उम्र तक निवेश करना होगा, जिसके बाद 42 साल में आपका कुल निवेश 1.04 लाख रुपये होगा और 60 साल के बाद आपको मंथली 5000 रुपये पेंशन मिलेगी.

8

इस स्कीम में एक सदस्य के नाम में सिर्फ एक ही खाता ओपन होगा. इनकम टैक्स के सेक्शन 80CCD के तहत इसमें टैक्स छूट का फायदा मिलता है. शुरू के 5 साल सरकार की ओर से भी योगदान राशि दी जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • केंद्र सरकार आपको हर साल देगी पूरे 60,000 रुपये, हर महीने खाते में आएगा पैसा! जानें कैसे?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.