✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

Currency News: 2000 रुपये के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने दी ये जानकारी, आखिर क्यों गायब हो रहे नोट?

ABP Live   |  07 Dec 2021 07:49 PM (IST)
Currency News: 2000 रुपये के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने दी ये जानकारी, आखिर क्यों गायब हो रहे नोट?

केंद्र सरकार (फाइल फोटो)

1

2000 Rupees Note News: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से की गई नोटबंदी के बाद 2000 और 500 रुपये को लेकर कई खबरें आती रहती हैं. आज सरकार ने 2000 रुपये के नोट को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है. सरकार ने बताया कि आखिर नवंबर महीने में नोटों की संख्या में क्यों कमी आई है.

2

इस साल नवंबर में बाजार प्रचलन वाले 2,000 रुपये के नोटों की संख्या घटकर 223.3 करोड़ नोट रह गई है. आपको बता दें यह कुल नोटों (NIC) का 1.75 फीसदी है यानी अब मार्केट में 2000 रुपये के नोटों में कमी आई है जबकि यह संख्या मार्च 2018 में 336.3 करोड़ थी.

3

वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में एक सवाल के जबाव में कहा कि विशेष मूल्यवर्ग के बैंक नोटों की छपाई का निर्णय सरकार द्वारा आरबीआई की परामर्श पर लिया जाता है. इसके अलावा जनता के लेनदेन और मांग को देखते हुए नोटों की उपलब्धता को बढ़ाया या घटाया जाता है.

4

उन्होंने कहा, ‘‘31 मार्च, 2018 को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के 336.3 करोड़ नोट (MPC) परिचालन में थे जो मात्रा और मूल्य के मामले में एनआईसी का क्रमशः 3.27 फीसदी और 37.26 फीसदी हैं. इसके मुकाबले 26 नवंबर, 2021 को 2,233 एमपीसी प्रचालन में थे, जो मात्रा और मूल्य के संदर्भ में एनआईसी का क्रमश: 1.75 फीसदी और 15.11 फीसदी है.’’

5

चौधरी ने आगे कहा कि वर्ष 2018-19 से नोट के लिए करेंसी प्रिंटिंग प्रेस के पास कोई नया मांगपत्र नहीं रखा गया है.

6

उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी के बाद जारी किए गए 2,000 रुपये के नोट के प्रचलन में कमी इसलिए है क्योंकि वर्ष 2018-19 से इन नोटों की छपाई के लिए कोई नया मांगपत्र नहीं रखा गया है. इसके अलावा, नोट भी खराब हो जाते हैं क्योंकि वे गंदे / कटे-फटे हो जाते हैं.’’

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • Currency News: 2000 रुपये के नोट को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने दी ये जानकारी, आखिर क्यों गायब हो रहे नोट?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.