✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Hot Stocks: इस टेलीकॉम स्टॉक से होगी कमाई, चुनाव बाद आ सकती है 20 फीसदी से ज्यादा तेजी

एबीपी बिजनेस डेस्क   |  16 May 2024 11:09 AM (IST)
Hot Stocks: इस टेलीकॉम स्टॉक से होगी कमाई, चुनाव बाद आ सकती है 20 फीसदी से ज्यादा तेजी

गिनी-चुनी कंपनियों के बीच कंसोलिडेट हो चुका टेलीकॉम सेक्टर आने वाले दिनों में शेयर बाजार के निवेशकों के लिए मौके तैयार कर सकता है. खासकर दूसरे नंबर की टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का शेयर फायदे का सौदा साबित होने वाला है.

1

कई ब्रोकरेज कंपनियां भारती एयरटेल को लेकर उत्साहित हैं और इस टेलीकॉम के टारगेट प्राइस को बढ़ा रही हैं. उनका मानना है कि मौजूदा हालात एयरटेल के शेयर को अच्छी डील बना रहे हैं.

2

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भारती एयरटेल का टारगेट अब बढ़ाकर 1,600 रुपये कर दिया है. पहले इस ब्रोकरेज ने एयरटेल के शेयर को 1,580 रुपये का टारगेट दिया था.

3

इसी तरह ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने भारती एयरटेल के शेयर के लिए अपने टारगेट प्राइस को पहले के 1,325 रुपये से बढ़ाकर अब 1,400 रुपये कर दिया है.

4

मोतीलाल ओसवाल भी इस टेलीकॉम स्टॉक पर बुलिश है और खरीदने की सलाह दे रही है. इस ब्रोकरेज फर्म ने भारती एयरटेल के शेयर को अब 1,640 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

5

भारती एयरटेल का शेयर आज के शुरुआती कारोबार में लगभग 2 फीसदी की तेजी के साथ 1,335.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यानी ब्रोकरेज हाउसेज को इस स्टॉक में 20 फीसदी से ज्यादा की संभावनाएं दिख रही हैं.

6

ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि चुनाव के बाद टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं. टेलीकॉम टैरिफ हाइक से भारती एयरटेल को खास तौर पर बहुत फायदा होने वाला है.

7

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • Hot Stocks: इस टेलीकॉम स्टॉक से होगी कमाई, चुनाव बाद आ सकती है 20 फीसदी से ज्यादा तेजी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.