✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Bank Facility: बैंक खाते में है जीरो बैलेंस, फिर भी जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं पैसे! जानें इस सुविधा के डिटेल्स

ABP Live   |  27 Jul 2022 03:44 PM (IST)
1

Bank Overdraft Facility: कई बार हमें पैसों की इमरजेंसी में जरूरत पड़ जाती है. ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में लोन लेने का ख्याल आता है, लेकिन आप लोन के अलावा भी खाते में जीरो बैलेंस होते हुए भी अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं. इसके लिए आप बैंकों द्वारा दी जाने वाली ओवरड्राफ्ट सुविधा का इस्तेमाल करें.

2

ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का नाम सुनकर ही मन में सबसे पहले ख्याल आता है कि यह कैसी सुविधा है और हम इसका फायदा कैसे उठा सकते हैं. प्राइवेट और सरकारी बैंक दोनों ही अपने ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी देते हैं.

3

ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी भी एक तरह का कर्ज ही है जो बैंकों द्वारा ग्राहकों को छोटी अवधि के लिए दिया जाता है. लोन लंबी अवधि का कर्ज होता है और यह प्रतिदिन के हिसाब का कर्ज होता है. अधिकतर बैंक अपने फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम, सैलरी अकाउंट या करंट खाते पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते है.

4

बता दें कि बैंक आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा कुछ न कुछ गिरवी रखने पर ही देता है. आप एफडी स्कीम में जमा पैसे, शेयर मार्केट में लगे शेयर, बॉन्ड आदि कुछ भी गिरवी रख सकते हैं. अगर आपको 1.5 लाख रुपये तक की ओवरड्राफ्ट रकम चाहिए तो आपको कम से कम 2 लाख रुपये की संपत्ति बैंक के पास गिरवी रखनी होगी.

5

आपको बता दें कि बैंक आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा देगा या नहीं यह केवल बैंक पर निर्भर करता है. अगर आप चाहें तो दो व्यक्ति ज्वाइंट होकर भी ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकता है. ऐसे में लिए गए रकम को चुकाने की जिम्मेदारी दोनों व्यक्ति की होगी. अगर आप सैलरी खाते पर ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी लेना चाहते हैं तो आपके खाते में कम से कम 6 महीने की सैलरी आई हो.

6

वहीं एफडी पर बैंक सबसे आसानी से ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते है. आपको ओवरड्राफ्ट के पैसे पर ब्याज प्रतिदिन के हिसाब से देना होगा है और पैसे भी एकमुश्त ही लौटाने पड़ते है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • Bank Facility: बैंक खाते में है जीरो बैलेंस, फिर भी जरूरत पड़ने पर निकाल सकते हैं पैसे! जानें इस सुविधा के डिटेल्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.