✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (293/293)To Win - 147
207
BJP
80
TMC
02
LF+ISF
02
CONG
02
OTH
असम  (126/126)To Win - 64
102
BJP+
19
CONG+
05
OTH
तमिलनाडु  (234/234)To Win - 118
107
TVK
74
DMK+
53
ADMK+
00
OTH
केरलम  (140/140)To Win - 71
102
CONG+
35
LEFT+
03
OTH
पुदुचेरी  (30/30)To Win - 16
18
BJP+
06
CONG+
06
OTH
(Source: ECI/ABP News)

7th Pay Commission: न्यू ईयर पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सैलरी बढ़ने के साथ होंगे ये बड़े ऐलान!

ABP Live   |  08 Dec 2021 10:51 PM (IST)
7th Pay Commission: न्यू ईयर पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सैलरी बढ़ने के साथ होंगे ये बड़े ऐलान!

सातवां वेतन आयोग (फाइल फोटो)

1

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को नए साल में फिर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सरकार डीए में इजाफे के साथ-साथ HRA पर भी विचार कर रही है. हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि जनवरी 2022 में बढ़े हुए महंगाई भत्ते (DA Hike) का ऐलान कब होगा.

2

आपको बता दें इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो न्यूनतम सैलरी (Minimum basic salary) में भी इजाफा होगा. फिलहाल, महंगाई भत्ते 31 फीसदी पर है.

3

AICPI आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2021 तक के आंकड़े आ चुके हैं. इसके हिसाब से महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी हो चुका है. वहीं, जून 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ता 31 फीसदी बढ़ाया जा चुका है.

4

इससे पहले सरकार दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा चुकी है. जनवरी 2022 की शुरुआत में ही सरकार एचआरए बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. सरकार नए साल में HRA को लेकर भी ऐलान कर सकती है.

5

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक, साल में दो बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है. इसको छमाही आधार पर कैलकुलेट किया जाता है. साल 2022 की पहली छमाही में डीए बढ़ोतरी के बाद सैलरी में इजाफा हो जाएगा.

6

आपको बता दें सरकार के इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर को फायदा मिलेगा.

7

वित्त मंत्रालय ने 11.56 लाख से अधिक कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को लागू करने पर भी विचार चल रहा है. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भी भेजा गया है. अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो जनवरी 2021 में कर्मचारियों को HRA मिल जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • 7th Pay Commission: न्यू ईयर पर केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सैलरी बढ़ने के साथ होंगे ये बड़े ऐलान!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.