✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

7th Pay Commission: DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट, 26 जनवरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार लेगी बड़ा फैसला!

ABP Live   |  11 Jan 2022 10:43 PM (IST)
7th Pay Commission: DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट, 26 जनवरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार लेगी बड़ा फैसला!

डीए (फाइल फोटो)

1

7th Pay Commission: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) को सरकार बड़ी खुशखबरी दे सकती है. 18 महीनों से अटके हुए डीए (DA arear) पर जनवरी महीने में ही फैसला लिया जा सकता है.

2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 जनवरी के बाद पीएम मोदी लटके हुए डीए पर फैसला ले सकते हैं. फिलहाल अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है.

3

नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा ने जानकारी देकर बताया था कि सरकार के सामने यह मांग रखी गई है कि लटके हुए महंगाई भत्ते का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए.

4

सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इस पर जल्द ही फैसला हो सकता है. भारतीय पेंशनर्स मंच (BMS) ने भी सरकार से जल्द ही बकाया राशि देने की अपील की है.

5

केंद्र सरकार ने जुलाई में डीए की दर में इजाफा कर दिया था. पहले यह दर 17 फीसदी थी, जिसको बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया था. वहीं, अब इसमें 3 फीसदी का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी दर बढ़कर 31 फीसदी हो गई है.

6

सरकार ने दूसरी बार डीए में इजाफा किया है. ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इस साल जुलाई महीने में फिर से महंगाई भत्ते में 3 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है.

7

अगर सरकार कर्मचारियों को एक बार में ही डीए का पैसा ट्रांसफर करती है तो उनके खाते मों लाखों रुपये ट्रांसफर हो सकते हैं. डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर की एनुअल रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं और करीब 60 लाख पेंशनर्स हैं.

8

देशभर में फैली कोरोना महामारी की वजह से वित्त मंत्रालय ने मई 2020 में डीए बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था. 1 जुलाई 2021 से इसको फिर से बहाल करने की बात कही गई थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिजनेस
  • 7th Pay Commission: DA एरियर पर आया बड़ा अपडेट, 26 जनवरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, सरकार लेगी बड़ा फैसला!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.