नहीं थम रहा ट्विटर वॉर, मॉर्गेन ने वीरु को दिया 1 मिलियन का चैलेंज!

विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ब्रिटिश पत्रकार पीर्यस मॉर्गन का ट्वीट वार तो आपको याद ही होगा. बॉलीवुड़ में हिट फिल्मों के रीमेक और सीक्वल का ट्रेंड खुब चल रहा है. लगता है मॉर्गन को भी सीक्वल का ऐसा ही भूत चढ़ गया है. लेकिन वे कोई फिल्म नहीं बना रहे है बल्कि सहवाग के ही एक ट्वीट का पार्ट 2 उन्होनें तैयार किया है. जिसका जवाब वीरु की तरफ से आना बाकी है.
यही नहीं कुछ ट्रॉलर जैसे 'ट्रॉलकेजरी' सहवाग को ट्रॉलू एसोशिएसन का अध्यक्ष भी बनाना चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर अब चर्चा हो रही है कि ट्रॉल अकाउंट को बंद किया जाना चाहिए क्योंकि सहवाग अब अकेले ही ट्रॉल करने के लिए काफी है.
मॉर्गन ने सहवाग को फिर जवाब देते हुए लिखा कि मुझे लगता हैं हमें सिर्फ जीत का ही जश्न मनाना चाहिए, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने का नहीं. क्या यह हार नहीं है?
सहवाग भी रुके नहीं और फिर रिप्लाई करते हुए लिखा कि इसमें काई शक नहीं है कि केविन पीटरसन महान खिलाड़ी हैं लेकिन वे इंग्लैंड नहीं दक्षिण अफ्रीकी मूल के हैं और आपके तर्क के हिसाब से तब इंग्लैंड को 2007 में ही वर्ल्ड कप जीत जाना चाहिए था. आप लोगों को हम से क्या परेशानी है, हमारे जश्न से क्या परेशानी है.
सहवाग के ट्वीट का जवाब देते हुए मॉर्गन ने ट्वीट किया था कि 'बहुत शर्मनाक, महान सहवाग ' अगर केविन पीटरसन खेल रहे होते तो इंग्लैंड वर्ल्ड कप जरुर जीत गया होता. जैसा कि हमने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था और पीटरसन मैन ऑफ द सीरीज थे.
सहवाग ने मॉर्गन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि हम हर छोटी खुशी का जश्न मनाते हैं लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट का जन्मदाता है फिर भी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया. अब भी क्रिकेट खेल रहा है..शर्मनाक?
ब्रिटिश पत्रकार पीर्यस मॉर्गन ने ट्वीट कर ओलंपिक में भारत के प्रदर्शन पर निशाने साधते हुए कहा था कि 120 करोड़ की आबादी वाला देश ओलंपिक में 2 हारे हुए पदक पर कितना जश्न मना रहा हैं. यह बहुत ही शर्मनाक हैं.
वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट करियर में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं लेकिन दूसरी इनिंग में सहवाग कहीं ओर ही विस्फोट कर रहे हैं. अब सहवाग क्रिकेट के मैदान में नहीं सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर ताबड़तोड़ ट्वीट कर विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. सहवाग का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला है वे अपने निराले अंदाज में ही जवाब देते हैं. सहवाग अपने अलग स्टाइल में किसी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर ट्रॉल कर देते हैं. लेकिन जब इस ब्रिटिश पत्रकार ने सीधे-सीधे पंगा ले लिया था तो फिर वीरु ने किया था ऐसा धमाका देखिए
मॉर्गन के ट्वीट चुनौती के बाद वीरु के फैंस को इंतजार है सहवाग के एक और ताबड़तोड़ जवाब का जिससे मॉर्गन गैंग्स ऑफ ट्वीटर का तीसरा पॉर्ट बनाने का जोखिम ना ले.
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ब्रिटिश पत्रकार पीर्यस मॉर्गन का ट्वीट वार तो आपको याद ही होगा. बॉलीवुड़ में हिट फिल्मों के रीमेक और सीक्वल का ट्रेंड खुब चल रहा है. लगता है मॉर्गन को भी सीक्वल का ऐसा ही भूत चढ़ गया है. लेकिन वे कोई फिल्म नहीं बना रहे है बल्कि सहवाग के ही एक ट्वीट का पार्ट 2 उन्होनें तैयार किया है. जिसका जवाब वीरु की तरफ से आना बाकी है.
यह पहली बार नही है जब इस नामी पत्रकार का सहवाग के साथ ट्वीटर पर कोल्ड वार हुआ. इससे पहले भी मॉर्गन ने ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की आलोचना की थी. जिसके बाद सहवाग ने उन्हें अपने अंदाज में करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी थी देखे क्या हुआ था तब
मॉर्गन ने सहवाग से 1 लाख रुपए की शर्त लगाते हुए कहा है चैलेंज किया कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के ओलपिंक गोल्ड मेडल जीतने से पहले ही वर्ल्ड कप जीत लेगी. क्या सहवाग को उनकी ये चुनौती स्वीकार है ?