पूरी हुई आखिरी इच्छा, सैंटा की बांहों में बीमार लड़के ने दम तोड़ा

इस पर श्मित ने लड़के को बताया, जो भी हो, तुम्हारा क्रिसमस नहीं छूटेगा. मुझे पता है कि तुम्हें लंबे समय से इसकी इच्छा थी. फिर उन्होंने लड़के को उपहार दिया. इसके बाद लड़के ने सैंटा क्लॉज को अपनी बाहों में भर लिया और फिर उसकी मौत हो गई..( All Picture Credit- Eric J. Schmitt-Matzen's facebook account)
पंद्रह मिनट में अस्पताल के उस कमरे में पहुंचकर श्मित ने लड़के से पूछा, मैं यह क्या सुन रहा हूं कि तुम इस बात से दुखी हो कि इस साल तुम्हारा क्रिसमस छूटने जा रहा है? तभी उस बच्चे ने उन्हें बताया कि उसने सुना है कि वह नहीं बचेगा.
उन्होंने एनबीसी से जुड़े डब्ल्यूबीआईआर चैनल को बताया, जब मैं वहां गया तो उसे क्रिसमस का आनंद उपलब्ध कराना मेरा दायित्व था. उन्होंने कहा कि वह करीब एक महीने के काम से घर लौटे थे. तभी एक स्थानीय अस्पताल की नर्स ने उन्हें बुलाया और कहा कि उनके अस्पताल में एक बहुत बीमार लड़का है जो सैंटा को देखना चाहता है. उसे मौत से ज्यादा क्रिसमस छूटने की चिंता है.
136 किलो के एरिक श्मित-मातजेन ने नैक्सविले शहर में खुद को सैंटा क्लॉज के रूप में ढाला. उनकी वास्तविक सफेद दाढ़ी और घुंघराली मूंछों ने उन्हें सचमुच का सैंटा क्लॉज बना दिया.
क्रिसमस आने में अभी हफ्ते भर से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन अमेरिका के टेनेसी प्रांत में लाइलाज बीमारी से पीड़ित 5 साल के एक बच्चे की आखिरी इच्छा पहले ही पूरी हो गई और उसने सैंटा क्लॉज की बाहों में दम तोड़ा. उसे डर था कि कहीं वह क्रिसमस से चूक न जाए.