✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Box Office: महज 11 दिनों में इस फिल्म ने की 2192 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई!

एबीपी न्यूज़   |  20 Apr 2016 05:40 PM (IST)
1

हॉलीवुड निर्देशक जॉन फेवरो निर्देशित 3D लाइव-एनीमेटिड फिल्म 'द जंगल बुक' इंडिया में रिलीज के महज 11 दिनों बाद 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने में सफल हो गई है. आपको बता दें कि ये फिल्म सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' को इंडिया में कड़ी टक्कर दे रही है.

2

आपको बता दें कि कल यानी मंगलवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने 6.37 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की तो वहीं इसकी तुलना में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की ‘फैन’ महज 5.75 करोड़ रुपए का कारोबार कर पाई.

3

पिछले सप्ताह यानी 8 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 11 दिनों में 1000 करोड़, 1500 करोड़ या 2000 करोड़ रुपए नहीं बल्कि इससे भी अधिक कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचा दी है. जानें पूरी रिपोर्ट?

4

आपको बता दें कि ‘द जंगल बुक’ लेखक रुडयार्ड किपलिंग की कहानी पर आधारित है. यह एक लड़के मोगली की कहानी है जो किसी कारणवश जंगल पहुंच जाता है. मोगली भेड़ि‍यों के बीच पलता है और जंगल में कई जानवर उसके दोस्त बन जाते हैं. ये फिल्म भारत के लिए इसलिए खास है क्योंकि 90 के दशक की जनरेशन मोगली और उसके जंगली परिवार को देखकर बड़ी हुई है. फिल्म के हिंदी डबिंग वर्जन में नाना पाटेकर, ओम पुरी, इरफान खान और प्रियंका चोपड़ा जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज दी है.

5

6

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक हफ्ते के बाद ‘द जंगल बुक’ हॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के नाम था जिसने फर्स्ट वीक के बाद 73.06 करोड़ की कमाई की थी.

7

भारत में फिल्म की जबर्दस्त सफलता से हॉलीवुड भी हैरान है. भारत में हॉलीवुड फिल्म के ओपनिंग वीकेंड में कलेक्शन के मामले में फिल्म दूसरे नंबर पर है. इससे ज्यादा कमाई फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 7’ ने की थी.

8

केवल इतना ही नहीं इस फिल्म ‘द जंगल बुक’ ने Box Office Mojo के मुताबिक पहले 11 दिनों में जहां वर्ल्ड वाइड में (इंडिया के अलावा) 314,184,975 डॉलर यानी करीब 2079,90,29,635 रुपए का कारोबार किया तो वहीं कई बड़े रिकॉर्ड्स की ओर अपना कदम भी बढ़ा दिया.

9

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म 'द जंगल बुक' दूसरे सप्ताह में भी सुस्त पड़ने को तैयार नहीं है. फिल्म ने शुक्रवार को 8.02 करोड़, शनिवार को 8.51 करोड़, रविवार को 10.67 करोड़ रुपये कमाए, सोमवार को 5.09 करोड़ रुपये कमाए और मंगलवार को 6.37 करोड़ रुपये कमाए. जिससे इस फिल्म की कुल नेट कमाई 113.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है. जबर्दस्त.

10

आपको बता दें कि जॉन फेवरू निर्देशित फिल्म ‘द जंगल बुक’ अमेरिका से एक सप्ताह पहले ही भारत में रिलीज की गई है.

11

12

एक बयान में कहा गया है कि भारतीय-अमेरिकी बाल कलाकार नील सेठी की 'मोगली' की भूमिका वाली फिल्म 'द जंगल बुक' भारत में बॉक्स ऑफिस पर अब तक 113.70 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • Box Office: महज 11 दिनों में इस फिल्म ने की 2192 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.