✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ये है मोदी के 'FLOP' 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड!

एबीपी न्यूज़   |  25 May 2016 10:22 PM (IST)
ये है मोदी के 'FLOP' 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड!

कल 26 मई को मोदी सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं, एबीपी न्यूज ने आपको मोदी सरकार के दावों और वादों का सच पहले ही बता चुका है. आज बारी है मोदी के मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की. मोदी सरकार में किन मंत्रियों का कामकाज रहा है अच्छा और कौन नहीं उतरा उम्मीदों पर खरा? देश के 50 बड़े पत्रकारों एक्सपर्ट्स के पैनल के दिए नंबर के आधार पर हमने मोदी के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है. जानें कौन हैं मोदी सरकार के नीचे से टॉप फाइव मंत्री?

1

मोदी सरकार के मंत्रियों में काम काज के आधार पर जो मंत्री खरे नहीं उतरे उसमें सबसे पहला नाम है खाद्य मंत्री राम विलास पासवान का. मोदी सरकार में रामविलास पासवान पर खाद्य मंत्री के रूप में बड़ी ज़िम्मेदारी है. उनके मंत्रालय के काम का सीधा असर आम आदमी पर पड़ता है. लेकिन मोदी सरकार के 2 साल पूरे होने पर एबीपी न्यूज़ ने देश के 50 वरिष्ठ पत्रकारों से जब पासवान के कामकाज की रेटिंग तय करने को कहा तो नतीजे बेहद हैरान करने वाले आए. 50 पत्रकारों के पैनल ने पासवान को सिर्फ 4.19 नंबर दिए हैं. सबसे ज्यादा 8.5 नंबर पत्रकार शिव शक्ति बख्शी ने दिए. जबकि सबसे कम 1 नंबर पत्रकार सीमा मुस्तफा ने दिए हैं. ये नंबर बताते हैं कि रामविलास पासवान का कामकाज ठीक नहीं रहा है.

2

मेनका गांधी पर महिला एवं बाल कल्याण जैसे अहम मंत्रालय की ज़िम्मेदारी है. देश में महिलाओं और बच्चों की स्थिति कैसी है. ये किसी से छुपी नहीं है. इसलिए मेनका गांधी का काम और ज्यादा अहम हो जाता है. जब से वो मंत्री बनी हैं यानि पिछले दो साल में उनका काम कैसा रहा है. इस बारे में जब हमने देश के 50 बड़े पत्रकारों से पूछा तो.. नतीजे बेहद निराशानजनक आए हैं. 50 पत्रकारों के पैनल ने मेनका गांधी को महज़ 4.17 नंबर दिए हैं. इसमें सबसे ज्यादा पत्रकार शिव शक्ति बख्शी ने 8.5 नंबर और सबसे कम पत्रकार शेष नारायण सिंह ने 0 नंबर दिए हैं.

3

मोदी सरकार में राधामोहन सिंह कृषि मंत्री हैं और इऩ पर हमारे कृषि प्रधान देश के किसानों के हालात को बेहतर बनाने की बड़ी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है. राधामोहन सिंह इसमें कितने कामयाब हुए हैं. इस पर हमने देश के 50 बड़े पत्रकारों से नंबर देने को कहा. 50 पत्रकारों के इस पैनल ने राधामोहन सिंह को 4.14 नंबर दिए हैं. इसमें सबसे ज्यादा पत्रकार धीरेंद्र कुमार ने 8 नंबर और सबसे कम पत्रकार कंचन गुप्ता ने 1 नंबर दिए हैं.

4

मोदी सरकार में चौधरी बीरेंद्र सिंह के जिम्मे पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री की जिम्मेदारी है. इनकी जिम्मेदारी गांवों और पंचायतों के हालातों को दुरुस्त करने की है. मोदी के ये मंत्री हमारे पैमाने पर ज्यादा खरे नहीं उतरे. 50 पत्रकारों के पैनल ने चौधरी बीरेंद्र सिंह को 10 में से सिर्फ 4.1 नंबर दिए हैं. सबसे ज्यादा 8.5 नंबर पत्रकार शिव शक्ति बख्शी ने… जबकि सबसे कम 1 नंबर पत्रकार पी वेंकटेश राव ने दिया है.

5

मोदी सरकार की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नजमा हेपतुल्ला हैं. हेपतुल्ला पर मोदी सरकार से दूरी बनाए रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय को साथ जोड़ने की बड़ी ज़िम्मेदारी है. लेकिन नजमा हेपतुल्ला का मंत्रालय इसमें वैसा काम नहीं कर पाया है जैसी आशा की जा रही थी. 50 पत्रकारों के पैनल ने नजमा हेपतुल्ला को 3.37 नंबर दिए हैं. सबसे ज्यादा 8 नंबर पत्रकार शिवशक्ति बख्शी ने और सबसे कम 0 नंबर पत्रकार शेष नारायण सिंह ने दिया है.

6

कल 26 मई को मोदी सरकार को दो साल पूरे हो रहे हैं, एबीपी न्यूज ने आपको मोदी सरकार के दावों और वादों का सच पहले ही बता चुका है. आज बारी है मोदी के मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड की. मोदी सरकार में किन मंत्रियों का कामकाज रहा है अच्छा और कौन नहीं उतरा उम्मीदों पर खरा? देश के 50 बड़े पत्रकारों एक्सपर्ट्स के पैनल के दिए नंबर के आधार पर हमने मोदी के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया है. जानें कौन हैं मोदी सरकार के नीचे से टॉप फाइव मंत्री?

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • ये है मोदी के 'FLOP' 5 मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.