क्या आप जानते हैं, इंडिया नहीं बल्कि विदेश में जन्मे हैं बॉलीवुड के ये सितारे?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री देश और दुनिया के कलाकारों का दिल खोलकर स्वागत करती है. ओटीटी प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव और वेब सीरीज के बढ़ते चलन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ कई विदेशी कलाकारों को भी आकर्षित किया है. लेकिन, इस सबके बीच आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में काम करने वाले कुछ बड़े सितारे इंडिया में पैदा ही नहीं हुए हैं. यहां तक कि कुछ सेलेब्स के पास तो विदेशी पासपोर्ट भी है. (Pic credit: instagram)
अब अक्षय कुमार को ही ले लीजिए. अक्षय का जन्म इंडिया में हुआ है लेकिन उनके पास कनाडियन नागरिकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिनका जन्म इंडिया में हुआ ही नहीं है. (Pic credit: instagram)
कटरीना कैफ: कटरीना का जन्म 1983 में हांग-कांग में हुआ था. उनके पेरेंट्स ब्रिटिश नागरिक हैं. पिता कश्मीरी मूल के हैं. उनके पिता बचपन में ही अपने पूरे परिवार से अलग हो गए थे.कटरीना की परवरिश उनकी मां ने सिंगल मदर के रूप में की. (Pic credit: instagram)
दीपिका पादुकोण: दीपिका इंडिया में नहीं बल्कि कोपनहेगन में जन्मी हैं. वह विदेशी मूल की नहीं हैं लेकिन उनका जन्म विदेश में इसलिए हुआ उनके पिता प्रकाश पादुकोण उस वक्त एक लंबे ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने गए थे. (Pic credit: instagram)
हेलन: बॉलीवुड फिल्मों में नज़र आने वाली पहली अभिनेत्री हेलन का जन्म 1938 में यांगून, म्यांमार में हुआ था. उन्होंने 1958 में फिल्म हावड़ा ब्रिज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. (Pic credit: instagram)
आलिया भट्ट: आलिया का जन्म लंदन में हुआ था. उनकी मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश नागरिकता है. उसी तरह आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है. (Pic credit: instagram)
इमरान खान: आमिर खान के भांजे इमरान का जन्म मेडिसन, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था. माता-पिता के डिवोर्स के बाद इमरान मुंबई में आकर बस गए. (Pic credit: instagram)