IN PICS: शाहरुख खान ने रखी टिम कुक के लिए पार्टी, शामिल हुए ये दिग्गज सितारे
देखें शाहरुख की पार्टी के अंत में ली गई तस्वीर.
बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी इस पार्टी का हिस्सा बने
बॉलीवुड के किंग खान ने एप्पल के CEO टिम कुक और उनकी टीम को अपने घर मन्नत पर एक डिनर पार्टी के लिए इंवाइट किया. इस पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों से लेकर बिज़नेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी तक शामिल हुए. जानिए कौन कौन से सितारे हुए इस पार्टी में शामिल?
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन एक साथ एक ही गाड़ी में शाहरुख के घर पहुंचे.
शाहरुख की इस डिनर पार्टी में बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
ऑस्कर विजेता ए.आर रहमान भी शाहरुख की इस पार्टी का हिस्सा बने.
पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन भी शाहरुख की पार्टी में नज़र आए.
इस खास मौके पर फिल्म मेकर महेश भट्ट भी मौजूद थे.
आमिर खान शाहरुख के बेटे अबराम के लिए खिलौने लेकर पार्टी में मौजूद हुए.
टिम कुक अपनी पूरी टीम के साथ शाहरुख के घर मन्नत पहुंचे.
अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ एक ही गाड़ी में शाहरुख के घर पहुंचे.
ऐश्वर्या ने भी इस पार्टी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.
शाहरुख की इस पार्टी में बॉलीवुड के मेेगा स्टार अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे.