IN PICS: जानें क्यों है शाहरुख का 'किडजानिया' बच्चों के लिए इतना खास!

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने 'एडुटेनमेंट' के लिए इंडोर थीम पार्क 'किडजानिया' की शुरुआत की है. 'किडजानिया' में शाहरुख की 26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है. ऐसा माना जात है कि शाहरुख के लिए बच्चों की खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं है. 'किडजानिया' में शाहरुख ने की जमकर बच्चों के साथ मस्ती देखें शाहरुख और बच्चों की कुछ खास तस्वीरें!

इस खास मौके पर एक रैंप शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुछ बच्चे विशेष रूप में सजे हुए दिखाई दिए.
'किडजानिया' के लॉन्च के मौके पर शाहरुख खासतौर पर डिजाइन किए गए 'किडजानिया' फायर ट्रक में आए. इसके बाद उन्होंने बच्चों को स्टेज पर आकर अपने पंसदीदा प्रोफेशन के बारे में बताने को कहा और उन्हें 'किडजानिया' में अपने उस सपने को जीने को कहा. 'किडजानिया' में बच्चों के लिए कई प्रकार के खेल हैं.
इस खास मौके पर शाहरुख ने कहा, मुझे बतौर पिता दूसरे परिवारों को अपने बच्चों को मजेदार और रोमांचक माहौल में असली दुनिया के तौर-तरीके सिखाने का यह शानदार मौका देकर गर्व महसूस हो रहा है.
'किडजानिया' दिल्ली NCR में 26 मई को खुला है. इससे पहले 2013 में मुंबई में पहला 'किडजानिया' खुला था.
उन्होंने कहा, बच्चों को, जिम्मेदारी और मेहनत जैसे मूल्य सिखाने के लिए उन्हें एक सुरक्षित और मजेदार माहौल देना है.