✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

Amitabh Bachchan की बेटी से लेकर Ranbir Kapoor की बहन तक, एक्टिंग से दूर रहे ये स्टारकिड्स

एबीपी न्यूज़   |  23 Dec 2020 04:03 PM (IST)
Amitabh Bachchan की बेटी से लेकर Ranbir Kapoor की बहन तक, एक्टिंग से दूर रहे ये स्टारकिड्स
1

स्टारकिड्स के बारे में हमेशा से यही सोचा जाता है कि वह बड़े होकर फिल्मों में ही आएंगे या हीरो और हीरोइन ही बनेंगे, हालांकि हमेशा ऐसा सच नहीं होता. कई स्टारकिड्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने एक्टर/एक्ट्रेस बनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. आज नज़र डालते हैं कुछ ऐसे ही स्टारकिड्स पर...

2

कृष्णा श्रॉफ: जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा भी एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं. वह अपने पिता और भाई टाइगर की तरफ एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं रखती हैं. उन्होंने फिल्म मुन्ना माइकल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम जरूर किया था, लेकिन कृष्णा शुरुआत से क्लियर हैं कि उन्हें एक्टिंग नहीं करनी है. 2018 में उन्होंने मुंबई में मिक्स मार्शल आर्ट का एक जिम खोला था. वह फंक्शनल ट्रेनिंग को देश भर में बढ़ावा देने का काम कर रही हैं.

3

रिया कपूर: अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया अपनी बड़ी बहन और छोटे भाई हर्षवर्धन की तरह एक्टर नहीं बनीं. उन्होंने कैमरे के पीछे काम करना ठीक समझा और बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर बनाया. रिया ने आएशा, खूबसूरत और वीरे दी वेडिंग जैसी फ़िल्में प्रोड्यूस की हैं.

4

श्वेता बच्चन नंदा: बच्चन परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद श्वेता ने एक्टिंग में हाथ नहीं आजमाया. श्वेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी और अभिषेक बच्चन की बहन हैं. वह ऑथर और सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं.

5

अंशुला कपूर: अपने भाई अर्जुन कपूर की तरह अंशुला ने एक्टिंग की दुनिया में दिलचस्पी नहीं दिखाई. वह गूगल कंपनी में जॉब कर चुकी हैं. इसके अलावा ऋतिक रोशन की स्पोर्ट्स ब्रांड HRX की ऑपरेशन मैनेजर रह चुकी हैं. वह फैनकाइंड नाम का एक ऑनलाइन फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं. अंशुला बोनी कपूर की बेटी हैं.

6

रिद्धिमा कपूर साहनी: ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बड़ी बहन रिद्धिमा भी फिल्मों में नहीं आईं. वह सक्सेसफुल ज्वैलरी डिज़ाइनर, इंटीरियर डिज़ाइनर हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Amitabh Bachchan की बेटी से लेकर Ranbir Kapoor की बहन तक, एक्टिंग से दूर रहे ये स्टारकिड्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.