✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस: जानें बॉलीवुड हस्तियों ने 'आनंदी' की मौत पर क्या कहा?

ABP News Bureau   |  02 Apr 2016 09:15 PM (IST)
1

सिमी ग्रेवाल ने प्रत्युषा के मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा, मैं केवल एक ही धारावाहिक देखती थी, 'बालिका वधु' वह भी केवल उनके लिए. यह बहुत दुख की बात है. बिना परिवार के सहारे के लड़कियों के लिए बहुत कठिन होता है.

2

टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से बॉलीवुड और टेलीविजन उद्योग के लोग सदमे में तो है ही साथ ही सुपरस्टार सलमान खान ने भी जब यह खबर सुना तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि बिग बॉस 7 में उनके साथ काम कर चुकी प्रत्यूषा दुनिया में नहीं रहीं.

3

शो खत्म होने के बाद भी प्रत्यूषा सलमान का बर्थडे अटैंड करने उनके फॉर्महाउस पर जाती थीं. इस लिए जैसे ही सलमान को आत्महत्या की खबर मिली वे विश्वास नहीं कर पा रहे थे.

4

फिल्मी वेबसाइट Bollywood life के मुताबिक जैसे ही सलमान को यह खबर मिली वे सदमे में चले गए. उन्हें विश्वास नहीं हो पा रहा था कि प्रत्यूषा ने आत्महत्या कर लिया है.

5

राखी सावंत से कहा, मैं अभी भी विश्वास नहीं कर सकती की वो जिंदा नहीं है, वह खुशी से जीने वालों में से थी. उसके बड़े-बड़े सपने थे, कुछ दिनों पहले मेरी उससे मुलाकात हुई और वो थोड़ी परेशान-सी थी. वह राहुल की पूर्व प्रेमिका सलोनी को लेकर तनाव में थी. वह अपने और राहुल के संबंधों को लेकर परेशान थी.

6

आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार रात मुंबई स्थित कांदिवली के घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. प्रत्युषा का शव पंखे से लटकता मिला था.

7

जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

8

मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से बॉलीवुड जगत और टीवी इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं.

9

राखी ने कहा कि प्रत्यूषा अपने काम को लेकर निराश नहीं थीं, बल्कि वह अपने संबंधों को लेकर तनाव में थीं. उन्होंने कहा, वह राहुल के प्यार में पागल थी और कहती थी कि वो राहुल के बिना नहीं रह सकती. मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है.

10

वेबसाइट के मुताबिक सलमान प्रत्यूषा को काफी पसंद करते थे. वह हमेशा सोचते थे कि प्रत्यूषा शो में काफी नई है.

11

मधुर भंडारकर ने प्रत्युषा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, प्रत्युषा की असामयिक मृत्यु की खबर दुख और झटका महसूस हुआ. भगवान प्रत्युषा के परिवार को इस घटना को बर्दाश्त करने की ताकत दें.

12

वहीं निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने कहा है, बहुत दुख की बात है. यह उन परिवारों और मित्रों के लिए एक सीख है, जो अवसाद को चिकित्सीय स्थिति नहीं मानते हैं और उसे नजरअंदाज करते हैं.

13

फिल्म निर्देशक करन जौहर, अरबाज खान, सिमी ग्रेवाल और मधुर भंडारकर समेत कई हस्तियों ने इस 24 साल की एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की खुदकुशी पर शोक प्रकट किया है. जानें बॉलीवुड हस्तियों ने प्रत्यूषा के सुसाइड पर कैसे रिएक्ट किया? और इसे लेकर किसने क्या कहा?

14

अरबाज खान ने प्रत्यूषा के मृत्यु पर दुख जताते हुए कहा, प्रत्युषा के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. उनकी आत्मा को शांति मिले. भगवान उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति दे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस: जानें बॉलीवुड हस्तियों ने 'आनंदी' की मौत पर क्या कहा?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.