✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बचपन के प्यार से की शादी, तस्वीरों में देखें कौन से सितारे हैं शामिल

एबीपी न्यूज़   |  29 Jan 2021 07:44 PM (IST)
1

बॉलीवुड सितारों की प्रेम कहानियां भी कम दिलचस्प नहीं होती है. आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिन्होंने अपने बचपन के प्यार को अपना हमसफर बना लिया.इन सेलेब्स की लिस्ट में वरुण धवन, शाहरुख खान, आयुष्मान खुराना, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं.

2

ऋतिक रोशन: टीनएज में ऋतिक भी सुजैन को पहली बार देखते ही दिल दे बैठे थे. फिर दोनों करीब आए और साल 2000 में इन्होंने लव मैरिज कर ली लेकिन 2013 में दोनों ने अपनी शादी तोड़कर सबको चौंका दिया था.

3

आयुष्मान खुराना: आयुष्मान ताहिरा को तब से जानते हैं जब से वह उनके स्कूल में पढ़ती थीं. दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को जानते थे इसलिए इनकी शादी से किसी को दिक्कत नहीं हुई और दोनों ने शादी कर अपना घर बसा लिया. अब ये दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स हैं.

4

शाहरुख खान: शाहरुख ने भी गौरी को तब देखा था जब वह 16 साल के थे और गौरी 14 साल की. दोनों एक पार्टी में गए थे जहां शाहरुख गौरी को पहली बार देखते ही फ़िदा हो गये थे. इसके बाद उन्होंने गौरी से जान-पहचान बढ़ाई और फिर कई साल उनका दिल जीतने के लिए पापड़ बेले. धर्म अलग होने की वजह से इनके परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे लेकिन फिर मान गए और इन्होने 1991 में शादी कर ली.

5

वरुण धवन: वरुण ने हाल ही में अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी की है. वह उन्हें 6वीं क्लास से जानते हैं. दोनों साथ पढ़े और फिर डेटिंग करने लग गए. सालों के प्यार को वरुण ने 24 जनवरी को शादी में बदल दिया.

6

सुनील शेट्टी: टीनएज में सुनील ने एक पेस्ट्री शॉप पर माना शेट्टी को पहली बार देखा था जो कि बाद में उनकी पत्नी बनीं. सुनील की बहन ने माना से उनकी दोस्ती करवाई और उसके बाद सिलसिला प्यार तक पहुंचा. जब बात शादी की आई तो अलग धर्मों के होने के कारण परिवार वाले नहीं माने लेकिन 9 साल की मशक्कत के बाद आखिरकार इनकी शादी हो गई.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • इन बॉलीवुड स्टार्स ने अपने बचपन के प्यार से की शादी, तस्वीरों में देखें कौन से सितारे हैं शामिल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.