✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

किसी का टूटा पैर तो कोई हुआ बेहोश, जब सेट पर शूटिंग के वक्त मुश्किल में पड़े स्टार्स

एबीपी न्यूज़   |  19 Jan 2021 06:50 PM (IST)
1

वरुण धवन - साल 2016 में आई फिल्म 'ढिशुम' की शूटिंग के दौरान एक्टर वरुण धवन को भी चोट लग गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने तब वरुण को एक हफ्ते तक रेस्ट करने की सलाह दी थी लेकिन वरुण ने मात्र 3 दिनों तक आराम करने के बाद फिल्म की शूटिंग वापस से शुरू कर दी थी.

2

आमिर खान - फिल्म 'दंगल' की शूटिंग के दौरान एक्टर आमिर खान गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर के कंधे में गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था.

3

सलमान खान - फिल्म वांटेड की शूटिंग के दौरान एक्टर सलमान खान के कंधे में चोट लगी थी लेकिन उस समय एक्टर ने हल्का-फुल्का रेस्ट लेते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी कर दी थी. वहीं फिल्म 'दबंग' की शूटिंग के दौरान सलमान को एक बार फिर ऐसी ही चोट लगी जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर रेस्ट लेना पड़ा था.

4

प्रियंका चोपड़ा - एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान गश खाकर गिर पड़ीं थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका कमजोरी के चलते बेहोश हुई थीं, जिसके चलते पूरे 6 घंटों तक फिल्म की शूटिंग रुकी रही थी. बताते हैं कि प्रियंका की यह हालत देख सेट पर तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया था जिसके बाद प्रियंका को रेस्ट करने की सलाह दे दी गई थी.

5

रणवीर सिंह - फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह घोड़े से गिर गए थे जिसके बाद उन्हें आनन्-फानन अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा था. गनीमत रही थी कि रणवीर को इस दौरान कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी.

6

कंगना रनौत - साल 2019 में आई फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान कंगना को भी चोट लग चुकी है. खुद को चोट लगने पर कंगना ने तो मजाक-मजाक में यहां तक कहा था कि फिल्म की लंबी और थकाऊ शूटिंग के चलते वह खुद चाहती थीं कि उन्हें चोट लग जाए और कुछ दिनों का आराम मिले.

7

फिल्मों की शूटिंग के दौरान अक्सर स्टार्स चोटिल हो जाते हैं. नौबत तो कई स्टार्स को अस्पताल में भर्ती करने से लेकर शूटिंग रोकने तक की आ जाती है. आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फिल्म स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • किसी का टूटा पैर तो कोई हुआ बेहोश, जब सेट पर शूटिंग के वक्त मुश्किल में पड़े स्टार्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.