हूबहू बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखते हैं उनके हमशक्ल, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा
बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. आज हम आपको दिखाते हैं आपके फेवरेट सितारों के हमशक्लों के बारे में जिन्हें देखकर आप खा जाएंगे धोखा कि कहीं ये सच में आपके फेवरेट स्टार ही तो नहीं.
रणबीर कपूर और जुनैद शाह: जुनैद शाह रणबीर के हमशक्ल के तौर पर चर्चा में रहते थे. यहां तक कि दिवंगत ऋषि कपूर ने भी माना था कि जुनैद उनके बेटे की तरह लगते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश पिछले साल जुनैद की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.
जॉन अब्राहम और मुबाशिर मलिक: दुबई के लेखक और टीवी प्रेजेंटर मुबाशिर जॉन अब्राहम के हमशक्ल के तौर पर फेमस हैं. मुबाशिर कई बार जॉन से मिल चुके हैं और इनका साथ में लिया गया एक फोटो तो जमकर वायरल हुआ था.
मज़दाक खान: पेशावर के मज़दाक खान इमरान हाशमी के हमशक्ल माने जाते हैं. दो साल पहले उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और तब से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं.
टाइगर श्रॉफ और डेविड सहरिया: असम में रहने वाले डेविड सहरिया को टाइगर श्रॉफ का हमशक्ल माना जाता है. दिलचस्प बात ये है कि डेविड का केवल चेहरा ही नहीं बल्कि उनकी फिज़िक भी टाइगर से मिलती है.
प्रियंका चोपड़ा और नवप्रीत बांगा: कनाडियन फिटनेस इन्फ्लुएंसर और एक्टर, नवप्रीत बांगा को ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का हमशक्ल माना जाता है. एक इंटरव्यू में तो प्रियंका ने ये कहा था कि नवप्रीत की तस्वीरें देखकर एक बार उनकी मां ही धोखा खा गई थीं क्योंकि नवप्रीत ने भी अपनी कलाई पर एक टैटू बनवा कर रखा है.
आलिया भट्ट और सनाया: उत्तराखंड की यंग लड़की सनाया का कुछ समय पहले एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह हूबहू आलिया की कॉपी करती नज़र आ रही थी. सनाया ने सोशल मीडिया पर आलिया के डायलॉग बोलते हुए कई वीडियो बनाए थे.