✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Deepika Padukone से लेकर Hrithik Roshan तक, पहली फिल्म से हिट हुए इन स्टार्स को बॉलीवुड में मिली सक्सेस

एबीपी न्यूज़   |  05 Dec 2020 05:45 PM (IST)
1

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे रहे हैं जिनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई जिसके बाद इनका सितारा ऐसे चमका कि इंडस्ट्री में इन्होंने लंबी पारी खेलने में कामयाबी पाई. इनमें दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं. (Pic credit: सोशल मीडिया)

2

दीपिका पादुकोण: ओम शांति ओम के जरिए दीपिका ने बॉलीवुड में सफल एंट्री की थी. इस फिल्म में उनकी खूबसूरती और सादगी देखकर दर्शकों पर ऐसा जादू चला कि वो हर दिल अजीज़ बन गईं. दीपिका पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला: रामलीला, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी दिखा चुकी हैं. (Pic credit: सोशल मीडिया)

3

भूमि पेडनेकर: आयुष्मान खुराना के साथ भूमि की पहली फिल्म दम लगाके हईशा थी. इस फिल्म के लिए भूमि ने कई किलो वजन बढ़ाया था. इस फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था जिसके बाद टॉयलेट एक प्रेम कथा, लस्ट स्टोरी, पति पत्नी और वो जैसी फिल्मों में नजर आईं. (Pic credit: सोशल मीडिया)

4

आयुष्मान खुराना: विक्की डोनर जैसी एक्सपेरिमेंटल फिल्म से डेब्यू करने का चैलेंज लेने वाले आयुष्मान आज फिल्म इंडस्ट्री के सफल सितारों में से एक हैं. आयुष्मान ने अंधाधुन, बधाई हो, बाला, आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस दी है. (Pic credit: सोशल मीडिया)

5

अनुष्का शर्मा: अनुष्का ने यशराज फिल्म्स की रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री की थी. उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला था. फिल्म में अनुष्का छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं. इसके बाद उनकी सफलता का सिलसिला जारी रहा जो आज भी बरकरार है. (Pic credit: सोशल मीडिया)

6

ऋतिक रोशन: साल 2000 में ऋतिक ने कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया. वह रातोंरात देश के बड़े सुपरस्टार बन गए. उनकी प्रसिद्धि इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि फिल्म रिलीज के तुरंत बाद उन्हें 14000 मैरिज प्रपोजल मिले थे. इंडस्ट्री में अबतक ऋतिक 20 साल गुजार चुके हैं और उन्होंने एक से बढ़कर एक बड़ी फ़िल्में दी हैं.(Pic credit: सोशल मीडिया)

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Deepika Padukone से लेकर Hrithik Roshan तक, पहली फिल्म से हिट हुए इन स्टार्स को बॉलीवुड में मिली सक्सेस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.