✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

पश्चिम बंगाल  (148/294)
125-140
TMC
146-161
BJP
00-00
LEFT
00-00
INC
06-10
OTH
असम  (64/126)
85-95
BJP
25-32
INC
00-00
AIUDF
06-12
OTH
तमिलनाडु  (118/234)
00-00
DMK+
00-00
AIADMK+
00-00
TVK
00-00
OTH
केरल  (71/140)
00-00
LDF
00-00
UDF
00-00
BJP
00-00
OTH
पुदुचेरी  (17/33)
00-00
BJP+
00-00
INC+
00-00
OTH
(Source:  Matrize | *Exit polls are projections; official results on May 4, 2026)

Johny Walker से Mehmood तक, कॉमेडी की दुनिया में अमर हो गए ये कलाकार

एबीपी न्यूज़   |  28 Nov 2020 11:05 PM (IST)
Johny Walker से Mehmood तक, कॉमेडी की दुनिया में अमर हो गए ये कलाकार
1

जॉनी वॉकर: इनका असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काज़ी था लेकिन फिल्मों में एंट्री से पहले इन्होंने अपना नाम जॉनी वॉकर रख लिया. जॉनी तकरीबन 300 से ज्यादा फिल्मों में नज़र आए. कभी बस कंडक्टर का काम कर चुके जॉनी ने अपनी कॉमेडी का ऐसा जादू चलाया कि दर्शक उनके दीवाने हो गए. उन्होंने 1951 में फिल्म बाज़ी से डेब्यू करने वाले जॉनी वॉकर ने मिस्टर एंड मिसेज 55, टैक्सी ड्राइवर, मरीन ड्राइव, सीआईडी, चोरी चोरी, प्यासा, नया दौर जैसी कई फिल्मों में कॉमेडी का जलवा दिखाया.

2

भगवान दादा: भगवान दादा का असली नाम भगवान आभाजी पलव था. वह मजदूरी करते थे लेकिन फिल्मों में काम करने का सपना देखते थे. अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल ने उन्हें फिल्मों में बेहद फेमस कर दिया था. खासकर 'अलबेला' में उनपर फिल्माया गया गाना 'भोली सूरत दिल के खोटे' बड़ा लोकप्रिय हुआ था.

3

जगदीप: इसी साल 8 जुलाई को 81 साल की उम्र में जगदीप का निधन होते ही हमने बेहतरीन कॉमेडियन खो दिया. फिल्म शोले में उनके द्वारा निभाया किरदार सूरमा भोपाली अमर है. उनके बिना इस रोल की कल्पना करना भी अब मुश्किल है. शोले के अलावा भी जगदीप ने कई बेहतरीन फिल्मों में कॉमेडी कर दर्शकों का मनोरंजन किया.

4

महमूद: जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलिवरी के चलते महमूद कहने को कॉमेडियन थे लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी फिल्म हीरो से कम नहीं थी. उन्होंने भी तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया और 19 बार बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे.

5

बॉलीवुड में शुरुआत से ही कॉमेडियन भी फिल्मों का अहम हिस्सा रहे हैं. सिनेमा के 100 सालों से ज्यादा के इतिहास को पलटकर देखें तो एक से बढ़कर एक कॉमेडियन आपको मिल जाएंगे. इनमें से कुछ ऐसे अनमोल नगीने साबित हुए हैं कि उनका बेहतरीन काम आज भी लोगों के दिलों में ताज़ा है. आप आज भी उन्हें किसी फिल्म में देख लें तो आपका दिल खुश हो जाएगा और आप हंसे बिना रह नहीं पाएंगे तो आइए नज़र डालते हैं हिंदी सिनेमा के कुछ बेहतरीन कॉमेडियन्स पर जिनकी कॉमेडी बेमिसाल है.

6

मुकरी: महज चार फुट के छोटे से मुकरी कॉमेडी की दुनिया में बेहद ऊंचा कद रखते थे. उनका चेहरा ही देखकर अपने आप चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. उनका असली नाम मुहम्मद उमर मुकरी था. मुकरी ने तकरीबन 600 फिल्मों में काम किया. इनमें उनके भले ही छोटे रहे लेकिन अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी. साल 2000 में उनका निधन हो गया था.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Johny Walker से Mehmood तक, कॉमेडी की दुनिया में अमर हो गए ये कलाकार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.