✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

तलाक के बाद खुश हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए

एबीपी न्यूज़   |  22 Dec 2020 04:48 PM (IST)
तलाक के बाद खुश हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए
1

शादी के बाद हर इंसान के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं. कुछ इन उतार-चढ़ावों को झेल जाते हैं और जो नहीं झेल पाते वो तलाक लेकर रिश्ते को खत्म कर आगे बढ़ने यकीन रखते हैं. बॉलीवुड अभिनेत्रियों की ज़िंदगी भी कुछ ऐसी ही है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जो नाकाम शादी के बाद तलाक लेकर हंसी-खुशी अपनी ज़िंदगी गुजार रही हैं.

2

संगीता बिजलानी: संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी लेकिन ये शादी नहीं टिक सकी और दोनों ने 2010 में तलाक लेकर अपने रिश्ते को खत्म कर लिया. तलाक के बाद संगीता ने किसी और से शादी नहीं की और वह अपनी सिंगल लाइफ में खुश हैं.

3

करिश्मा कपूर: करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन कुछ सालों में ही इनके बीच इतनी कड़वाहट हो गई कि बात तलाक तक जा पहुंची. 2016 में दोनों ने तलाक लिया और दो बच्चों की कस्टडी भी अपने पास रखी. तलाक के बाद करिश्मा सिंगल मदर के तौर पर बच्चों की परवरिश करके खुश हैं. साथ ही इस साल उन्हें वेबसीरीज मेंटलहुड में भी देखा गया था.

4

मनीषा कोइराला: मनीषा कोइराला ने 2010 में बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी लेकिन दो साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई. नतीजतन इन्होंने आपसी सहमति से तलाक लेकर अपने रिश्ते को खत्म कर लिया. मनीषा ने इसके बाद दूसरी शादी नहीं की और अपने फ़िल्मी करियर पर फोकस करते हुए फिल्म संजू में दिखीं. इसके अलावा उन्होंने कैंसर पर एक किताब भी लिखी जिसे काफी पसंद किया गया.

5

मलाइका अरोड़ा: मलाइका ने 2017 में अरबाज़ खान से तलाक ले लिया था. दोनों की शादी 2007 में हुई थी जो कि 10 साल चली. तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में आ गईं. दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है जिससे ये साफ है कि मलाइका तलाक के बाद कितनी खुश हैं.

6

महिमा चौधरी: परदेस से डेब्यू करने वाली महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से 2006 में शादी की थी लेकिन कुछ सालों में ही इनका तलाक हो गया. तलाक के बाद महिमा सिंगल मदर के तौर पर खुश हैं और अपने बेटे की परिवरिश अकेले कर रही हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • तलाक के बाद खुश हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, यकीन ना हो तो खुद देख लीजिए
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.