✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

किसी का हुआ एक्सीडेंट तो किसी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, जानिए आज किस हाल में हैं ‘Aashiqui’ के सितारे

एबीपी न्यूज़   |  30 Nov 2020 06:42 PM (IST)
1

ज़िन्दगी और मौत से जंग लड़ रहे राहुल रॉय के कारण फिल्म ‘आशिकी’ और उसकी स्टार कास्ट से जुड़े किस्से-कहानियां लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं. राहुल रॉय को पिछले दिनों ब्रेन स्ट्रोक आया था जिसके चलते उन्हें आनन-फानन में श्रीनगर से मुंबई के नानावती अस्पताल में शिफ्ट किया गया था. खबर है कि राहुल की हालत में ज्यादा सुधार नहीं है और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक़्त लगेगा. इस बीच आइए एक नज़र डालते हैं अपने समय की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ की स्टारकास्ट पर और जानते हैं कि आज इस फिल्म के कलाकार कहां और किस हाल में हैं.

2

अनु अग्रवाल : ‘आशिकी’ सुपरहिट होते ही अनु अग्रवाल रातों-रात बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं. उन्होंने ‘आशिकी’ हिट होने के बाद कई फिल्मों में काम भी किया लेकिन दुर्भाग्य उनका इंतज़ार कर रहा था. एक एक्सीडेंट के चलते अनु ना सिर्फ महीने भर के लिए कोमा में रहीं बल्कि इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा और वह फिल्म लाइन से बाहर ही हो गईं. अनु अब एक योग टीचर हैं और लोगों को योग के बारे में बताती और सिखाती हैं.

3

राहुल रॉय : फिल्म ‘आशिकी’ ने राहुल को भी रातों रात स्टार बना दिया था. फिल्म में राहुल की एक्टिंग लोगों को इस कदर पसंद आई थी कि उस ज़माने में लोग उनके जैसी हेयरस्टाइल तक रखने लगे थे. हालांकि, राहुल अपने पूरे करियर में दोबारा फिर कभी ‘आशिकी’ जैसी सफलता नहीं दोहरा पाए. फिलहाल राहुल अपनी प्रोडक्शन कंपनी, राहुल रॉय प्रोडक्शन चलाते हैं.

4

दीपक तिजोरी : फिल्म ‘आशिकी’ में दीपक का एक पॉजिटिव रोल था. 90 के दशक में दीपक ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया था. हालांकि, समय के साथ दीपक एक्टिंग से दूर होते चले गए और आज की तारीख में वह बिग स्क्रीन से पूरी तरह दूर हैं.

5

अवतार गिल: फिल्म आशिकी में पुलिस इंस्पेक्टर देशपांडे का किरदार निभाने वाले अवतार इकलौते ऐसे किरदार हैं जो अब तक इंडस्ट्री में बने हुए हैं. अवतार को आप कई फिल्मों और टीवी शो में आज भी देख सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • किसी का हुआ एक्सीडेंट तो किसी को हुआ ब्रेन स्ट्रोक, जानिए आज किस हाल में हैं ‘Aashiqui’ के सितारे
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.