✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पाकिस्तानी कलाकारों की ‘जूतों से पिटाई’ की जानी चाहिए: संगीत सोम

एजेंसी   |  26 Sep 2016 05:54 PM (IST)
पाकिस्तानी कलाकारों की ‘जूतों से पिटाई’ की जानी चाहिए: संगीत सोम

उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को MNS जैसी पार्टियों से मिल रही धमकियों के बीच विवादास्पद बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा है कि पाकिस्तानी कलाकारों की ‘जूतों से पिटाई’ की जानी चाहिए.

1

उरी आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों को MNS जैसी पार्टियों से मिल रही धमकियों के बीच विवादास्पद बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा है कि पाकिस्तानी कलाकारों की ‘जूतों से पिटाई’ की जानी चाहिए.

2

वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सोम ने कहा, ‘‘ उन्हें पाकिस्तान को यह संदेश देना चाहिए था कि हम यहां कमाते और खाते हैं, इसलिए इस तरह की घटनाएं यहां नहीं होनी चाहिए.’’

3

सोम ने कहा, ‘‘ इस तरह के लोगों को जूतों से पीटना चाहिए और किसी भी कीमत पर उन्हें इस देश से निकलने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए. एक जानवर भी जिस व्यक्ति के घर खाता है, उसके प्रति वफादारी दिखाता है. पाकिस्तानी भारत से खाते हैं और फिर नमक हरामी करते हैं. केवल एक देशभक्त को भारत में ठहरना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें और पूरे पाकिस्तान को जवाब दिया जाना चाहिए. चिंता न करें, भारतीय सेना उन्हें जवाब देगी.’’

4

पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा उरी हमले के मद्देनजर राज ठाकरे की MNS ने पाकिस्तानी कलाकारों को तुरंत भारत छोड़ने को कहा था और धमकी दी थी कि यदि वे भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनकी फिल्मों की शूटिंग रोक दी जाएगी. उरी आतंकी हमले में 18 भारतीय जवान शहीद हो गए थे.

5

यूपी में सरधना से विधायक सोम ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान के कुछ कलाकार यहां करोड़ों रुपये कमा रहे हैं, जबकि उनके देश में उन्हें कोई नहीं पूछता. वे बॉलीवुड आते हैं और करोड़ों रुपये कमाते हैं और फिर भारत के साथ गद्दारी करते हैं.’’

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • पाकिस्तानी कलाकारों की ‘जूतों से पिटाई’ की जानी चाहिए: संगीत सोम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.