✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Birthday Special: आउटसाइडर होने बावजूद कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं भूमि पेडनेकर, सोशल कॉज के लिए भी करती हैं काम

एबीपी न्यूज़   |  18 Jul 2020 08:57 AM (IST)
Birthday Special: आउटसाइडर होने बावजूद कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं भूमि पेडनेकर, सोशल कॉज के लिए भी करती हैं काम
1

भूमि पेडनेकर और सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'सोनचिरैया' में एक साथ काम किया था. जिसकी शूटिंग चंबल के बीहड़ों में हुई थी. भूमि का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सुशांत के पास उनकी दूरबीन भी थी. जिससे वह अक्सर चांद और तारों के बारे में बताया करते थे. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

2

भूमि पेडनेकर पर्यारवरण संबंधित मुद्दों को लेकर भी काफी एक्टिव रहती हैं. पिछले महीने पर्यावरण दिवस के मौके पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस और फॉलोवर्स से जलवायु परिवर्तन, सूखा, बाढ़ फसलें खराब होने जैसे मुद्दे पर बात की. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

3

इसके अलावा भूमि पेडनेकर सोशल कॉज के लिए भी आगे बढ़कर काम करती हैं. कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए और इसे फैलने से रोकने के लिए भूमि पेडनेकर ने 'एंटी-स्पिटिंग कैंपेन' का समर्थन किया और लोगों से इधर-ऊधन ना थूकने की अपील की. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

4

फिल्म 'सोनचिरैया' में भूमि के साथ काम करने वाले एक्टर सुशांत सिंह ने जून को सुसाइड कर लिया था. उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए भूमि ने 550 गरीब परिवारों भोजन करवाया था. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

5

भूमि पेडनेकर का कहना है कि इन दिनों जैसा माहौल है, जैसा दौर है निर्माता वही करेंगे, जो आवश्यक है और हम सभी को एक दूसरे के निर्णयों का समर्थन करना चाहिए. दरअसल भूमि की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

6

फिल्म के बारे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को लेकर भूमि ने कहा, ''एक कलाकार के तौर पर मेरा ध्यान सिर्फ स्क्रीन पर हर बार दर्शकों का मनोरंजन करने पर होता है, और अपनी क्रिएटिव एक्सप्रेशन के वाहक के तौर पर मैं किसी भी मंच के साथ सहज हूं. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

7

बॉलीवुड में छिड़ी इनसाइडर और आउटसाइडर की सीमाओं को भूमि पेडनेकर तोड़ती हैं. एक आउडसाइडर होने के बावजूद वह स्टारकिड्स और इनसाइडर्स को टक्कर देती हैं. चाहे वो एक्टिंग के मामले हो या फिर फैशन के मामले में. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

8

जल्द ही भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' डिजिटल मंच पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में अभिनेत्री ने इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा कि वह अपने क्रिएटिव एक्सप्रेशन के वाहक के तौर पर किसी भी मंच के साथ ठीक है. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

9

भूमि पेडनेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह हमेशा ऐसी फिल्मों में काम करना चाहती हैं, जिसमें वह नये और ग्लैमरस अवतार के साथ नया अनुभव ले सकें. उन्होंने फैशन के प्रति अपना प्यार भी दिखाया था. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

10

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का आज जन्मदिन है. वह आज 31 साल की हो गई हैं. इतनी कम उम्र में उन्होंने दम लगा के हईशा, टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान और सांड की आंख जैसी बेहतरीन फिल्में की हैं. (तस्वीरः इंस्टाग्राम)

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Birthday Special: आउटसाइडर होने बावजूद कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं भूमि पेडनेकर, सोशल कॉज के लिए भी करती हैं काम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.