Bhojpuri Babes: रेस में आगे निकलीं रानी चटर्जी, 'मस्तराम' समेत कई फ़िल्मों में दिखाया अदाओं का कमाल
भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्रियों की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं आंकी जा सकती. भोजपुरी की अभिनेत्रियों ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. इनमें से एक अभिनेत्री हैं रानी चटर्जी जिन्हें 'क्वीन ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा' भी कहा जाता है. (Pic credit: instagram)
अपनी डेब्यू फिल्म में ही भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ नजर आकर रानी बेहद हिट हो गईं और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.(Pic credit: instagram)
31 साल की रानी कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है. (Pic credit: instagram)
उन्होंने बताया था, 2004 में मैं ससुरा बड़ा पैसावाला की शूटिंग एक मंदिर में कर रही थी. तभी जमीन पर गिरकर मेरे सिर में चोट लग गई. उस दौरान वहां कुछ मीडिया वाले भी थे, जो मेरा इंटरव्यू करने आ गए. शूटिंग देखने के लिए काफी भीड़ इक्कठा थी, तो मेरे डायरेक्टर को लगा कि मेरा असली नाम बताने पर बवाल हो सकता था, क्योंकि मैं एक मुस्लिम हूं. जैसे ही लोगों ने मेरा नाम पूछा तो उन्होंने झट से कह दिया रानी जब आगे लोगों ने सरनेम पूछा तो उन्हें कुछ नहीं सूझा तो उन्होंने रानी मुखर्जी की तर्ज पर चटर्जी कह दिया, क्योंकि उस वक्त वह काफी फेमस थीं. इस तरह मैं भी अपने इस नाम से फेमस हो गई. (Pic credit: instagram)
रानी की पहली भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' थी जिससे उन्हें अपार सफलता मिली. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान का रानी ने एक इंटरव्यू में दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. (Pic credit: instagram)
रानी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका असली नाम सबीना शेख है. उनका जन्म और परवरिश मुंबई के एक मुस्लिम परिवार में हुआ. (Pic credit: instagram)
वैसे सिर्फ भोजपुरी ही नहीं, रानी ने इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी रुख किया है. वह हिंदी वेब सीरीज 'मस्तराम' में बोल्ड किरदार निभाती दिखी थीं. मस्तराम में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी. (Pic credit: instagram)
रानी ने 250 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उन्हें इस इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में भी शुमार किया जाता है. रानी एक भोजपुरी फिल्म में काम करने के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं. (Pic credit: instagram)