जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रहीं बेयोंसे की तस्वीरे ने तोडे़ इंस्टा के सारे रिकॉर्ड
बेयोंसे की प्रेगनेंसी की तस्वीरों को लेकर उनके फैंस और फॉलोअर्स की दीवानगी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि महज़ 11 घंटे में उनकी इस तस्वीर ने दिग्गज सेलिब्रिटी सेलेना गोमज़ की साल 2106 की उस सबसे ज़्यादा लाइक्स वाली तस्वीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो सेलेना ने कोक के एक बोलत संग खिंचवाई थी. ख़बर बनाए जाने तक इस तस्वीर को 9,059,445 लाइक्स मिल चुके हैं. बेयोंसे की प्रेगनेंसी की ख़बर से उनके फैंस को हुई खुशी का अंदाज़ा कराने के लिए ये लाइक्स काफी हैं.
इंस्टा पर शेयर की गई पिछली तस्वीर के कैप्शन में अमेरिका की दिग्गज पॉप सिंगर बेयोंसे ने लिखा है, हम अपना प्यार और खुशी बांटना चहेंगे. हमें दोगुनी खुशी का अशीर्वाद मिला है. हम बहुत खुश हैं कि हमारे परिवार में दो लोग और जुड़ जाएंगे और हम आपकी शुभकामनाओं का शुक्रिया अदा करते हैं.
अगर आपका मन बेयोंसे की अनगिनत लाइक्स वाली तस्वीर देखकर नहीं भरा तो आप उनका लेटेस्ट फ़ोटोशूट देख सकते हैं जिसमें उनकी बेटी ब्लू आइवी कार्टर भी हैं. ये तस्वीरें उन्होनें अपनी वेबसाइट पर शेयर की हैं. देखें बाकी की तस्वीरें-