✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ बांग्लादेशी प्लेन, 50 लोगों के मौत की आशंका

ABP News Bureau   |  12 Mar 2018 03:57 PM (IST)
काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ बांग्लादेशी प्लेन, 50 लोगों के मौत की आशंका
1

जैसे ही प्लेन जमीन से टकराया धुएं का बादल आसमान में छा गया. मौके पर बचाव और राहत दल पहुंच गया है. अग्निशमन दल भी मौके पर है. विमान की आग को बुझा दिया गया है.

2

बांग्लादेश का एक विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त क्रैश हो गया है. इस विमान हादसे में 50 यात्रियों के मारे जाने की आशंका है. एयरपोर्ट प्रवक्ता ने 17 लोगों की मौत की पुष्टि की है. ये हादसा त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ है.

3

इस हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही रोक दी गई है. राहत और बचाव का काम जारी है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुकी है.

4

इस विमान में 71 यात्री सवार थे. एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक 14 मुसाफिरों को नजदीक के केएमसी और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई की हालत काफी गंभीर है और ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

5

नेपाल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर का कहना है कि 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और उनके शव की शिनाख्त बहुत मुश्किल है क्योंकि वो बुरी तरह से जल गए हैं.

6

हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ये विमान बांग्लादेश का था जो काठमांडू में लैंड कर रहा है. हादसे के बाद त्रिभुवन हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है.

7

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा विमान के लैंडिंग के वक़्त बैलेंस बिगड़ जाने से हुआ है. इस दुर्घटना में अभी तक 17 लोगों के मारे जाने की खबर है और आशंका है कि मौतों की संख्या 50 तक पहुंच सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • काठमांडू एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ बांग्लादेशी प्लेन, 50 लोगों के मौत की आशंका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.