Budget EV: ये हैं घरेलू बाजार में मौजूद सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार, यहां कर लीजिये दीदार

बजट इलेक्ट्रिक कारें
एमजी कॉमेट घरेलू बाजार की किफ़ायती इलेक्ट्रिक कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिसे लाख रुपये तक की कीमत पर घर लाया जा सकता है. कंपनी इसकी बिक्री 7.98 लाख रुपये की शुरुआती कीमत से लेकर 9.98 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक की कीमत पर करती है. सिंगल चार्ज पर इसकी ARAI ड्राइविंग रेंज 230 किमी तक की है.
दूसरे नंबर पर टाटा की इलेक्ट्रिक हैचबैक टाटा टियागो है. जिसकी शुरुआती कीमत 8.69 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 12.04 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है. ये दो पावर ट्रेन 192 kWh और 24 kWh के साथ उपलब्ध है, जिनकी IDC रेंज क्रमशः 250 किमी और 350 किमी है.
तीसरी बजट ईवी सिट्रोएन की ईसी3 है, जिसे 11.61 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है. जबकि इसके टॉप वेरिएंट के लिए 12.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत चुकानी पड़ेगी. सिंगल चार्ज पर इससे 320 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है.
बजट ईवी की लिस्ट में चौथे नंबर पर टाटा टिगोर ईवी है, जिसकी कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरु होती है. जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 13.75 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है. इसे एक बार चार्ज करने पर 315 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है.
टॉप पांच ईवी की इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर टाटा की मोस्ट सेलिंग पॉपुलर ईवी टाटा नेक्सन का नाम है, जिसकी कीमत 14.74 लाख रुपये से शुरु होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 19.94 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. नेक्सन मीडियम रेंज (MR) और लॉन्ग रेंज (LR) के साथ मौजूद है, जिनकी ड्राइविंग क्रमशः 345 किमी/चार्ज और 465 किमी/चार्ज है.