✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें

हिमांशु सिंह   |  13 Aug 2026 02:46 PM (IST)
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें

पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के चलते लोग अब सीएनजी गाड़ियों पर शिफ्ट हो रहे हैं. क्योंकि, CNG गाड़ियां पेट्रोल और डीजल से अच्छा माइलेज भी दे रही हैं. अगर आप भी सीएनजी गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको बताएंगे कि, 5 ऐसे सीएनजी SUV मॉडल जो लुक में शानदार हैं और बचत में भी काफी अच्छा है.

1

बता दें कि, कुछ समय पहले लोग CNG कारें नहीं खरीदना चाहते थे क्योंकि डिग्गी का पूरा स्पेस सिलेंडर निगल जाता था और पिकअप भी अच्छा नहीं था. पर अब कहानी पूरी तरह से बदल चुकी है. कंपनियों ने ट्विन-सिलेंडर जैसी नई टेक्नोलॉजी लाकर बूट स्पेस की दिक्कत खत्म कर दी है. जबकि पावर डिलीवरी भी अब इतनी स्मूथ है कि हाईवे पर ड्राइव करते वक्त पिकअप की कोई कमी नहीं लगती.

Continues below advertisement
2

आपको बता दें कि, सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में टाटा पंच iCNG आज के टाइम में लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. इसमें डुअल सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे डिग्गी में सामान रखने की अच्छी जगह मिल जाती है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, मजबूत बॉडी बिल्ड और लगभग 27 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज इसे फैमिली के लिए एक बेहद सेफ और पैसा वसूल पैकेज बनाता है.

Continues below advertisement
3

वहीं, हुंडई की एक्सटर Hy-CNG भी इस लिस्ट में बहुत तेजी से आगे निकल रही है. यंग जनरेशन को इसका बॉक्सी डिज़ाइन और हाइटेक केबिन खूब पसंद आ रहा है. कंपनी ने इसमें डुअल-सिलेंडर सिस्टम के साथ सनरूफ, डैशकैम और 6 एयरबैग्स जैसे धांसू फीचर्स ठूंस-ठूंसकर भरे हैं. अगर आपको फीचर-लोडेड कार और किफायती ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन चाहिए तो यह कार बेस्ट है.

4

जबकि अगर आप थोड़ी बड़ी और दबंग लुक वाली कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं तो मारुति सुजुकी ब्रेजा S-CNG सबसे भरोसेमंद नाम है. इसमें 1.5-लीटर का पावरफुल इंजन मिलता है जो CNG पर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है. मारुति का सर्विस नेटवर्क, गाड़ी का बेहतरीन रीसेल वैल्यू और 25 से ज्यादा का माइलेज इसे भारतीय परिवारों का ऑल-टाइम फेवरेट बनाता है.

5

अगर आप कूपे स्टाइल SUV का मजा लेना चाहते हैं तो मारुति फ्रोंक्स CNG आपके लिए एक किफायती और अट्रैक्टिव विकल्प है. इसका स्पोर्टी लुक सड़कों पर तुरंत ध्यान खींचता है. हल्का स्टीयरिंग, मक्खन जैसा स्मूथ गियरबॉक्स और 28 किमी से भी ज्यादा का तगड़ा माइलेज इसे डेली ऑफिस ट्रैवलिंग के लिए एकदम मुफीद बनाता है. इसमें ड्राइव करने का मजा ही अलग है.

6

बता दें कि, टाटा नेक्सन iCNG ने तो बाज़ार में आकर पूरा गेम ही पलट दिया है. यह देश की पहली ऐसी गाड़ी है जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ CNG का ऑप्शन दिया गया है. यानी आपको पिकअप से कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा. पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम इंटीरियर के साथ यह गाड़ी उन लोगों के लिए बनी है जो लग्जरी और बचत दोनों चाहते हैं.

7

बता दें कि, सीएनजी SUV फाइनल करने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहले अपनी मंथली रनिंग का हिसाब लगाएं अगर रोज 30-40 किलोमीटर चलना है तभी CNG का असली फायदा मिलेगा. इसके अलावा अपने इलाके में CNG पंपों की कतार और गाड़ी की डिग्गी में उपलब्ध जगह को खुद जाकर शोरूम पर अच्छी तरह चेक कर लें.

8

कुल मिलाकर बात यह है कि अब बजट और SUV का सपना एक साथ पूरा हो सकता है. पंच और एक्सटर जहां बजट फ्रेंडली हैं वहीं ब्रेज़ा और नेक्सन प्रीमियम फील देती हैं. अपनी जरूरत, फैमिली साइज और जेब के हिसाब से टेस्ट ड्राइव लें और सही मॉडल चुनें. CNG की यह नई ब्रिगेड आपकी हर राइड को किफायती और मजेदार बना देगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.