Upcoming Electric Cars: सितंबर में एंट्री करने वालीं हैं ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, आप किसकी सवारी करने वाले हैं
एबीपी ऑटो डेस्क | 01 Sep 2023 09:17 AM (IST)

बीएमडब्ल्यू iX1
1
इस लिस्ट में पहला नाम, जिसकी एंट्री इस महीने होने वाली है. टाटा नेक्सन ईवी है. कंपनी अपनी इस कार की बिक्री पहले ही ही कर रही है, अब इसके अपडेटेड वेरिएंट की पेशकश करने जा रही है. जोकि 14 सितंबर को देखने को मिल सकती है. जिसकी कीमत 15 लाख रुपए के आस पास हो सकती है.
2
दूसरी इलेक्ट्रिक कार जिसकी इस महीने एंट्री होगी, वो बीएमडब्ल्यू iX1 है. कंपनी 15 सितम्बर को इसे पेश करेगी. जिसकी कीमत 60 लाख रुपए के आस पास देखने को मिलती है.
3
तीसरे नंबर पर वॉल्वो सी40 रिचार्ज है, जिसे 18 सितंबर को पेश किया जायेगा. इसकी कीमत भी 60 लाख रुपए के आस पास देखने को मिल सकती है.
4
इस लिस्ट में चौथा नाम मर्सिडीज बेंज ईक्यूएस एसयूवी का है. इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की एंट्री 20 सितंबर को देखने को मिल सकती है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ के आस पास रखी जा सकती है.