Cars with Comfortable Rear Seat: 10 लाख के बजट में आने वालीं, इन गाड़ियों की पिछली सीट बड़ी आरामदायक है
इस लिस्ट में पहला नाम मारुति सुजुकी की नयी एसयूवी फ्रॉन्क्स का है. इसकी पिछली सीट 3995mm लंबी और 1765mm चौड़ाई के साथ आती है, जिससे इसमें आरामदायक लेगरूम और हेडरूम मिलता है. इस कार को 7,46,500 रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
दूसरे नंबर पर जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ आने टाटा मोटर्स की हैचबैक कार अल्ट्रोज मौजूद है. 2501mm व्हीलबेस वाली ये कार रियर सीट्स में आरामदायक स्पेस के साथ आती है. इस कार को 6.60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.
तीसरी कार महिंद्रा एक्सयूवी300 है. ये कार 1811mm की चौड़ाई और 2600mm वाले लंबे व्हीलबेस के साथ रियर सीट पैसेंजर के लिए अच्छा स्पेस मिलता है. हालांकि इसके हेडरेस्ट में कमी देखने को मिलती है. इस कार को 8,41,500 रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
अगली कार होंडा इमेज सेडान कार है. इसकी चौड़ाई 1695 और व्हीलबेस 2470mm का है. इसमें एडजस्टेबल रियर सीट हेडरेस्ट के साथ अच्छा लेगरूम स्पेस मिलता है. इस कार को 7,05,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है.
पांचवी कार मारुति सुजुकी की सियाज है. ये कार 2650mm के व्हीलबेस के साथ मौजूद है. इसमें पिछली सीट के लिए जबरदस्त स्पेस मिलता है. इस कार को 9.3 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर खरीदा जा सकता है.