Most Selling 2W in July: पिछले महीने बिक्री के मामले में इन टू व्हीलर्स ने मचाया 'गदर', देखें तस्वीरें
एबीपी ऑटो डेस्क | 19 Aug 2023 10:06 AM (IST)

जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू व्हीलर
1
इस लिस्ट में पहला नाम सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हीरो स्प्लेंडर बाइक का है. कंपनी अपनी इस बाइक के 2,28,847 यूनिट्स की बिक्री कर, लगातार पहले नंबर पर काबिज है.
2
दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा स्कूटर है. जिसके पिछले महीने यानि जुलाई 2023 में 1,35,327 यूनिट्स की बिक्री हुई.
3
तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाले टू व्हीलर की लिस्ट में होंडा शाइन बाइक रही. कंपनी ने पिछले महीने अपनी इस बाइक के 1,03,072 यूनिट्स की बिक्री की.
4
इस लिस्ट में चौथा नाम बजाज पल्सर का है, जिसे पिछले महीने 8,79,58 ग्राहक अपने घर ले गए. बाइक शौकीनों के बीच इस बाइक का अपना एक अलग ही क्रेज है.
5
पांचवे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाला टू व्हीलर टीवीएस जुपिटर रहा. कंपनी अपने इस स्कूटर के 66,439 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही.