शाहरुख खान के पास इन लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग में रोल्स-रॉयस से गए थे SRK

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान के पास ऐसी लग्जरी कारें हैं जिनका कलेक्शन देखकर आपको रश्क होगा. शाहरुख खान ने रोल्स-रॉयस, BMW जैसी लग्जरी कारों के साथ ऑडी और हुंडई की कारों को भी अपने कलेक्शन में रखा है.
Rolls-Royce: शाहरुख खान के कलेक्शन में पिछले साल रोल्स रॉयस कुलिनन की एंट्री हुई. खबरों के मुताबिक, शाहरुख ने ये कार पठान की सक्सेस के बाद खरीदी. वहीं, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए शाहरुख ने अपने कलेक्शन में से रोल्स-रॉयस को ही चुना.
Bentley Continental GT: शाहरुख खान के कलेक्शन में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी का नाम भी शामिल है. इस कार की कीमत 3.29 करोड़ रुपये से 4.04 करोड़ रुपये के बीच है.
Range Rover Sport: बॉलीवुड के किंग खान के गाड़ियों के कलेक्शन में लैंड रोवर की रेंज रोवर स्पोर्ट का नाम भी शामिल है. ये कार 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन के साथ आती है.
BMW 7 Series: शाहरुख खान के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज भी मौजूद है. इस कार में 6.0 लीटर का V12 इंजन है.
Audi A8 L: शाहरुख खान की महंगी गाड़ियों की लिस्ट में ऑडी ए8 एल का नाम भी शामिल है. इस कार की कीमत भी करोड़ों में है.
Toyota Land Cruiser: शाहरुख खान हुंडई इंडिया के ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं. शाहरुख के कार कलेक्शन में हुंडई क्रेटा भी शामिल है.