✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

New Creta: मिलेंगे ये 5 शानदार फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें

हिमांशु सिंह   |  28 Oct 2026 05:56 PM (IST)
New Creta: मिलेंगे ये 5 शानदार फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें

New Creta: हमारे देश में हुंडई क्रेटा की बेहद ही जबरदस्त लोकप्रियता है. यह एसयूवी लंबे समय से मिड-साइज़ सेगमेंट पर अपना एकतरफा कब्जा जमाए बैठी है. अब कंपनी इसके नए अवतार में कई ऐसे आधुनिक और हाइटेक फीचर्स जोड़ने जा रही है. जो इसे पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं. अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो इन 5 खास फीचर्स के बारे में पहले से जान लेना बहुत जरूरी है.

1

बता दें कि सेफ्टी के लिहाज से सबसे बड़ा अपडेट इसमें मिलने वाला एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी लेवल-2 ADAS है. यह फीचर हाईवे ड्राइविंग के दौरान किसी वरदान से कम नहीं है. इसके तहत लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और फ्रंट कोलिजन वॉर्निंग जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं. यह सिस्टम सड़क पर चलने वाले खतरों को पहले ही भांपकर दुर्घटना की संभावना को काफी हद तक घटा देता है.

Continues below advertisement
2

जबकि केबिन भी फ्यूचरिस्टिक बनाने के लिए इसमें डुअल 10.25-इंच का इंटीग्रेटेड स्क्रीन सेटअप दिया गया है. डैशबोर्ड पर लगा यह इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले आपस में जुड़े हुए नजर आते हैं. यह न केवल देखने में बेहद खूबसूरत लगता है बल्कि इस पर गाड़ी की स्पीड, नेविगेशन और म्यूजिक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आसानी से दिखाई देती है.

Continues below advertisement
3

वहीं भीड़भाड़ वाले रास्तों और छोटी पार्किंग वाली जगहों पर गाड़ी निकालना अक्सर लोगों के लिए सिर दर्द का काम होता है. इस परेशानी को खत्म करने के लिए नई क्रेटा में 360-डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर की सुविधा दी जा रही है. जैसे ही आप किसी तरफ का इंडिकेटर देते हैं. स्क्रीन पर तुरंत उस तरफ की लाइव फुटेज आ जाती है और जिससे बिना किसी डर के गाड़ी मोड़ना आसान हो जाता है.

4

हमारे देश में लंबी दूरी का सफर तय करते समय वेंटिलेटेड सीट्स किसी राहत से कम नहीं रहती है. नई क्रेटा की फ्रंट सीट्स में हवा के बहाव का खास सिस्टम दिया गया है. जो चिलचिलाती गर्मी में भी आपकी पीठ और जांघों को बिल्कुल ठंडा रखता है. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की मदद से आप अपनी पसंद का सबसे आरामदायक ड्राइविंग पोस्चर सेट कर सकते हैं.

5

वहीं केबिन को खुला-खुला और हवादार अहसास कराने के लिए इसमें वॉयस-कंट्रोल वाली बड़ी पैनोरामिक सनरूफ दी गई है. जिसे केवल एक आवाज देकर खोला या बंद किया जा सकता है. जबकि इसके अलावा डुअल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर भी इसमें शामिल है. इसकी मदद से ड्राइवर और आगे बैठा पैसेंजर अपनी-अपनी सुविधा और पसंद के हिसाब से अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं.

6

बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों ही पावरफुल विकल्पों के साथ आती है. जो हर तरह के ड्राइविंग स्टाइल के अनुकूल हैं. शहर के रोजाना के ट्रैफिक से लेकर वीकेंड पर पहाड़ों के लंबे सफर तक इसका रिफाइंड इंजन और स्मूथ गियरबॉक्स आपको एक बेहतरीन और थकावट-मुक्त ड्राइविंग एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं.

7

बता दें कि हुंडई ने इस गाड़ी के एक्सटीरियर डिजाइन को भी काफी शार्प और अट्रैक्टिव बनाया है. फ्रंट में नई कनेक्टेड एलईडी डीआरएल और चौड़ी ग्रिल इसे बेहद मस्कुलर और बोल्ड रोड प्रेजेंस देती है. जबकि इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ दी गई कनेक्टेड टेललाइट्स इसके स्पोर्टी लुक को और ज्यादा निखारती हैं. जिससे यह सड़क पर चलती हुई काफी प्रीमियम नजर आती है.

8

जानकारी दें दे कि अगर आप एक ऐसी एसयूवी तलाश रहे हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस, लग्जरी कम्फर्ट और आधुनिक सुरक्षा तकनीक का सही मेल हो तो नई क्रेटा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. शोरूम जाने से पहले इन सभी फीचर्स और वेरिएंट्स को अच्छे से समझ लें. नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसकी टेस्ट ड्राइव लें और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुनें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • New Creta: मिलेंगे ये 5 शानदार फीचर्स, खरीदने से पहले जान लें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.