Sales Report: पिछले महीने इन टू-व्हीलर कंपनियों की चली 'दादागिरी', देखें तस्वीरें
इस लिस्ट में पहले नंबर पर हीरो ही रही और 4,76,286 यूनिट्स की बिक्री देखने को मिली. जो पिछली साल इसी महीने बिकीं 3,79,839 यूनिट्स बाइक की तुलना में ज्यादा है.
दूसरा नाम होंडा का रहा, जिसने पिछले महीने 4,20,677 यूनिट्स की बिक्री की. जबकि नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 3,53,540 यूनिट्स का था.
तीसरे नंबर पर टीवीएस रही, जिसने नवंबर 2023 में अपने 2,87,017 यूनिट्स टू व्हीलर की बिक्री की थी. वहीं नवंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने 1,91,730 यूनिट्स की बिक्री की थी.
चौथे नंबर पर बजाज के टू व्हीलर रहे, जिनकी सबसे ज्यादा बिक्री देखने को मिली. बजाज ने पिछले महीने 2,18,597 यूनिट्स की बिक्री की. जबकि पिछले साल इसी समय ये आंकड़ा 2022 यूनिट्स का था.
इस लिस्ट में में पांचवा नाम रॉयल एनफील्ड बाइक का रहा, जिसके पिछले महीने 75,137 यूनिट्स की बिक्री हुई और नवंबर 2022 में कंपनी ने 65,760 यूनिट्स की बिक्री की थी.