Electric Scooters: ज्यादातर लोग इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को करते हैं पसंद, देख लीजिये शायद आपको भी अच्छा लगे
इस लिस्ट में पहला नाम ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर का है, जिसमें ओला के दो इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं. पहला ओला एस1 जिसकी कीमत 1.30 लाख रुपये है और सिंगल चार्ज पर ये 128 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है. दूसरा ओला एस1 प्रो है, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपये है. ये सिंगल चार्ज पर 181 किमी/चार्ज की दूरी तय करने में सक्षम है.
इस लिस्ट में दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आईक्यूब है. इस इलेक्ट्रिक 1.61 लाख रुपये की एक्स-शोरूम की कीमत में खरीदा जा सकता है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 100 तक की दूरी तय करने में सक्षम है.
इस लिस्ट में अगला नाम एथर 450एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर का है, जिसकी कीमत 1.28 लाख रुपये से लेकर 1.49 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है. इस स्कूटर से एक बार फुल चार्ज करने पर 165 किमी तक की दूरी तय की जा सकती है.
इस लिस्ट में एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन भी शामिल है, जिसकी कीमत 1.45 लाख रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है.
इस लिस्ट में पांचवा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला बजाज का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर बजाज चेतक है, जिसकी कीमत 1.22 लाख रुपये से लेकर 1.43 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 90 किमी तक की दूरी तय करने में सक्षम है.