✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

In Pics: अप्रैल 2020 के बाद इन कारों को नहीं खरीद पाएंगे आप, ये है वजह

एबीपी न्यूज़   |  13 Mar 2020 12:02 PM (IST)
In Pics: अप्रैल 2020 के बाद इन कारों को नहीं खरीद पाएंगे आप, ये है वजह
1

टाटा मोटर्स बहुत जल्द अपनी एसयूवी टाटा हैरियर ऑटोमैटिक को पेश करने वाला है. साथ ही कंपनी टाटा सफारी स्टॉर्म को बंद किया जा रहा है. टाटा हेक्सा को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया, लेकिन जल्द ही इसे अपग्रेडेड इंजन के साथ पेश किया जाएगा. संभावना है कि टाटा हेक्सा के 2.2-लीटर डीजल इंजन को बदला जाएगा. टाटा जेस्ट और टाटा बोल्ट को भी बंद कर दिया जाएगा.  टाटा टिगॉर और टियागो को भी केवल पेट्रोल इंजन में ही पेश करेगी. जबकि टाटा अल्टोज को पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक मॉडल में भी बेचा जाएगा.

2

महिंद्रा अपनी छोटी कारों के साथ निसान माइक्रा और सनी के पेट्रोल मॉडल को भी बेचेगी. निसान किक्स के डीजल मॉडल को बंद कर दिया जाएगा. केवल पेट्रोल वेरिेंयट को ही बेंचा जाएगा. 

3

जर्मन बेस्ड कार मैन्युफैक्चरर कंपनी वोक्सवैगन ने भी अपने डीजल इंजन को बीएस 6 नॉर्म्स में अपग्रेड नहीं किया है. कंपनी की सभी नई कारें और एसयूवी केवल बीएस 6 कंप्लेंट पेट्रोल इंजन के साथ ही उपलब्ध होंगी. कंपनी ने अपनी सेडान कार वेंटो के लिए 1 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और हैचबैक कार पोलो के लिए 1 लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल में पेश किया है. जबकि टिगुआम ऑलस्पेस एसयूवी 2 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है.

4

भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चर कंपनी मारुति सुजुकी ने डीजल मार्केट से बाहर होने का ऐलान किया है. हालांकि कंपनी ने संकेत दिया है कि ग्राहकों की मांग पर वह 1.5-लीटर डीजल इंजन के कुछ मॉडल ला सकती है. वहीं कंपनी ने अपनी अधिकांश कारों में इस्तेमाल होने वाले 1.3 लीटर मल्टी-जेट डीजल का उत्पादन बंद कर दिया है. विटारा ब्रेजा अब केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध होगा. इसके अलावा एस-क्रॉस भी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में  उपलब्ध होगी.

5

अप्रैल 2020 से बीएस 6 नॉर्म्स लागू होने से पहले कई कार मैन्युफैक्चरर कंपनियों ने डीजल मॉडल का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. क्योंकि इन गाड़ियों को  बीएस 6 नॉर्म्स में अपग्रेड करने से लागत काफी बढ़ जाती है. मारुति और वोक्सवैगन ने पूरी तरह से डीजल मॉडल को खत्म कर दिया है. जबकि टाटा और महिंद्रा जैसे कंपनियों ने अपनी छोटी कारों को केवल प्रेट्रोल वर्जन में ही लॉन्च किया है. आइए जानते हैं कि कुछ ऐसी कारों के बारे में जो 1 अप्रैल 2020 के बाद आप नहीं खरीद पाएंगे.

6

टोयोटा ने अपनी इटियोस सेडान और इटियोस लीवा हैचबैक कार को बंद कर रही है. इसके बजाय कंपनी केवल पेट्रोल गाड़ियों को ही बेचेंगी. टोयोटा रिबैग्ड मारुति सुजुकी बलेनो को ग्लान्ज़ा के रूप में बेचेगी.

7

फ्रांस की कार मैन्युफैक्चरर कंपनी रेनॉल्ड ने अपनी पॉपुलर एसयूवी डस्टर के डीजल वेरियंट को बंद कर दिया है. अब डस्टर केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध होगा. रेनॉल्ट अब अपनी छोटी कार क्विड, ट्रिबर और डस्टर को बेचने पर ही ध्यान दे रही है. ये सभी कारें पेट्रोल वेरिंयट में ही उपलब्ध हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऑटो
  • In Pics: अप्रैल 2020 के बाद इन कारों को नहीं खरीद पाएंगे आप, ये है वजह
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.